Covid-19: चंडीगढ़ में बुधवार को एक कोरोना नया मामला नहीं, अब तक 8.70 लाख लोगों को लगी वैक्सीन

Covid-19 चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमण से लोगों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि लंबे असरे से बाद बुधवार को कोरोना का एक भी मरीज नहीं मिला है। वहीं वैक्सीनेश को लेकर शहर में लगातार अभियान जारी है। अब तक 8.70 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:46 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:46 PM (IST)
Covid-19: चंडीगढ़ में बुधवार को एक कोरोना नया मामला नहीं, अब तक 8.70 लाख लोगों को लगी वैक्सीन
शहर में रोजाना आठ हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बुधवार को राहत भरा दिन रहा। क्योंकि बीते कल एक भी कोरोना का नया मरीज नहीं मिला है। हालांकि अभी शहर में 31 कोरोना एक्टिव पेशेंट हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड वैक्सीनेशन अभियान जोरों पर चल रहा है। बीते 24 घंटे में 6,699 लोगों ने टीकाकरण कराया है। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसत 8,361 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं, अब तक शहर में  8,70,031 लोग कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। 

18 से 44 साल की उम्र के 3,576 लोगों ने टीकाकरण कराया। 26,550 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 19,620 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। इसी तरह 41,387 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 36,895 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल की उम्र के 3,41,868 वैक्सीन की पहली डोज और 6,734 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।45 से 60 साल की उम्र के 1,60,597 वैक्सीन की पहली डोज और 79,053 दूसरी डोज लगवा चुके हैं।60 साल से अधिक उम्र के 93,834 पहली डोज और 63,493 डोज लगवा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने 27,354 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 26,550 यानी 97.06 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। 24,394 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 41,387  यानी 169.66 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के पास लोगों के टीकाकरण केलिए कोविशील्ड वैक्सीन की 66 हजार डोज उपलब्ध है। इनमें से 20 हजार डोज प्राइवेट हॉस्पिटल को भी  उपलब्ध कराई गई है।

31 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का चल रहा इलाज

शहर में इस समय 31 कोरोना एक्टिव मरीज है। जिनका इलाज चल रहा है। अब तक 6,19,395 लोगों के कोविड सैंपल लेकर टेस्टिंग की जा चुकी है। इनमें से 5,56,123 लोगों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस समय 61,965 लोगों में कोराेना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। 61,123 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।  811 लोगों की अब तक कोरोना संक्रमण  से मौत हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी