चंडीगढ़ के पार्षदों ने दिल्ली के गारबेज प्लांट को किया स्टडी, अब शहर में भी लगाया जाएगा नया प्लांट

वीरवार को मेयर की ओर से दिल्ली से लौटे पार्षदों के साथ बैठक की जाएगी। कमिश्नर को भी प्लांट की जानकारी दी जाएगी। मेयर रविकांत शर्मा का कहना है कि दिल्ली में जिस तकनीकी का प्लांट लगा है वह सभी पार्षदों को पंसद आया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 10:09 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 10:09 AM (IST)
चंडीगढ़ के पार्षदों ने दिल्ली के गारबेज प्लांट को किया स्टडी, अब शहर में भी लगाया जाएगा नया प्लांट
दिल्ली में गारबेज प्लांट के स्टडी टूर पर पहुंचे चंडीगढ़ के पार्षद।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में कौन सा नई तकनीकी का प्लांट लगेगा। इसे स्टडी करने दिल्ली गए नगर निगम के आठ पार्षद वापस लौट आए हैं। इस समय नगर निगम के अधिकतर पार्षद और अधिकारी कचरे से बिजली बनाने वाले प्लांट के पक्ष में हैं। डड्डूमाजरा का गारबेज प्लांट में रोजाना निकलने वाला शहर का पूरा कूड़ा प्रोसेस नहीं हो पाता, जिस कारण ही डपिंग ग्राउंड में कचरे का पहाड़ बनता जा रहा है। भाजपा शासित नगर निगम चाहता है कि उनके कार्यकाल में ही नई तकनीकी के इस प्लांट का काम हो जाए ताकि आने वाल नगर निगम चुनाव में इसका क्रेडिट लिया जा सके। जबकि इससे पहले शहर में गारबेज प्लांट कांग्रेस के कार्यकाल में लगा था जिसकाे लेकर भाजपा नेता समय समय पर कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते रहते हैं। पार्षदों ने दिल्ली के भावना स्थित रामकिया प्लांट और तिमारपुर का ओखला प्लांट स्टडी किया है।

वीरवार को मेयर की ओर से दिल्ली से लौटे पार्षदों के साथ बैठक की जाएगी। कमिश्नर को भी प्लांट की जानकारी दी जाएगी। मेयर रविकांत शर्मा का कहना है कि दिल्ली में जिस तकनीकी का प्लांट लगा है वह सभी पार्षदों को पंसद आया है। वहां पर बिजली के साथ साथ खाद भी बनाई जाती है। पार्षद शक्तिदेव शाली का कहना है कि गीले कचरे से खाद बनाई जाती है। जल्द चंडीगढ़ में नया प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पिछली सदन की बैठक में यह तय हुआ था कि दूसरे राज्यों में बेहतर तकनीकी के लगे प्लांट को स्टडी करने के लिए पार्षद जाएंगे। जो पार्षद दिल्ली गए उनमें मेयर के अलावा जगतार जग्गा, शक्तिदेव शाली, भरत कुमार, चंद्रवती शुक्ला, मोहम्मद खुर्शीद और शिप्रा बंसल का नाम शामिल है। भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व मेयर अरुण सूद का कहना है कि इस कोरोना काल में भी पार्षदों ने दिल्ली जाने की हिम्मत दिखाई।

12 पार्षदों ने दी थी सहमति, दिल्ली गए आठ

12 पार्षदों ने दिल्ली में पहले से लगे प्लांट को स्टडी करने के लिए सहमति दी थी। दिल्ली टूर की रिपोर्ट इस माह होने वाली सदन की बैठक में पेश की जाएगी। दिल्ली जाने वाले आठ पार्षदों में मेयर रविकांत शर्मा भी शामिल हैं। यहां पर पार्षदों ने वेस्ट से एनर्जी बनाने वाले गारबेज प्लांट को स्टडी किया है। इस समय डड्डूमाजरा में जो गारबेज प्लांट है उसकी हालत काफी खस्ता है। शहर से प्रतिदिन 450 टन कचरा निकलता है जिसमे से 80 टन गारबेज प्लांट में प्रोसेस होता है बाकी कचरा डपिंग ग्राउंड में ही गिर रहा है। इसलिए नगर निगम चाहता है कि जल्द नया गारबेज प्लांट लगा दिया जाए। पार्षदों के साथ दिल्ली ज्वाइंट कमिश्नर सौरभ अरोड़ा भी गए थे।

chat bot
आपका साथी