Coronavirus in Chandigarh : चंडीगढ़ में कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, रोजाना 100 से 150 मरीज हो रहे ठीक
शहर में अब तक कोरोना से 147 लोगों की मौत दर्ज की गई है। पूरे देश में 10 लाख लोगों की आबादी पर 145 लोगों की कोरोना से मौत के चलते चंडीगढ़ में सर्वाधिक मृत्यु दर दर्ज की गई है।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में कोरोना संक्रमित एक्टिव मामलों में अब गिरावट दर्ज की गई है। शहर में इस समय 2,303 कोरोना एक्टिव मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है। कोरोना एक्टिव मरीजों में से रोजाना 100 से 150 संक्रमित ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। शहर में अब तक कोरोना से 147 लोगों की मौत दर्ज की गई है। पूरे देश में 10 लाख लोगों की आबादी पर 145 लोगों की कोरोना से मौत के चलते चंडीगढ़ में सर्वाधिक मृत्यु दर दर्ज की गई है। जबकि देश में 10 लाख लोगों पर 68 लोगों की मृत्यु दर दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की अगर बात करें तो 16 सितंबर को शहर में 3,171 कोरोना एक्टिव केस पाए गए थे। 16 सितंबर के बाद से शहर में संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद एक्टिव केस कम हुए।
16 सितंबर तक बढ़ रहे थे कोरोना एक्टिव केस
सितंबर बढ़ते हुए एक्टिव केस
10 सितंबर 2,573
11 सितंबर 2,606
12 सितंबर 2,586
13 सितंबर 2,728
14 सितंबर 2,847
15 सितंबर 2,991
16 सितंबर 3,171
16 सितंबर के बाद से कम हुए कोरोना एक्टिव केस
सितंबर कम होते हुए एक्टिव केस
17 सितंबर 3,085
18 सितंबर 2,978
19 सितंबर 2,911
20 सितंबर 2,821
21 सितंबर 2,761
22 सितंबर 2,622
23 सितंबर 2,537
24 सितंबर 2,482
25 सितंबर 2,390
26 सितंबर 2,298
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें