Corona Vaccination: टीकाकरण में चंडीगढ़ फिसड्डी, उत्तर भारत में हिमाचल और उत्तराखंड में 50 फीसद ने लगवाया टीका

कोरोना टीकाकरण मामले में चंडीगढ़ अभी भी फिसड्डी साबित हो रहा है। उत्तर भारत में कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में हिमाचल और उत्तराखंड सबसे आगे है। इन दोनों राज्यों में लगभ 50 फीसद हेल्थ केयर वर्कर्स को टीका लगाया जा चुका है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 12:29 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 12:29 PM (IST)
Corona Vaccination: टीकाकरण में चंडीगढ़ फिसड्डी, उत्तर भारत में हिमाचल और उत्तराखंड में 50 फीसद ने लगवाया टीका
टीकाकरण में चंडीगढ़ फिसड्डी, उत्तर भारत में उत्तराखंड और हिमाचल में 50 फीसद ने लगवाया टीका।

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। पूरे उत्तर भारत में सिर्फ उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 50 फीसद से अधिक हेल्थ केयर वर्करों ने कोरोना टीकाकरण (Corona Vaccination) कराया है। वहीं, चंडीगढ़ (Chandigarh) में यह आंकड़ा काफी कम है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को उन राज्यों की सूची जारी की जहां 50 फीसद से अधिक और कम हेल्थ केयर वर्करों ने टीकाकरण कराया है। 50 फीसद से अधिक टीकाकरण कराने वाले राज्यों में सबसे उपर दादर नगर हवेली फिर राजस्थान उसके बाद गुजरात, मध्यप्रदेश, ऋिपुरा, ओड़िसा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड का नाम शामिल है। उत्तराखंड में 56.8 और हिमाचल प्रदेश में 55.8 फीसद ने टीकाकरण कराया है।

चंडीगढ़ टीकाकरण के मामले में अब भी फिसड्डी

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ टीकाकरण के मामले में अब भी फिसड्डी राज्यों की सूची में शामिल है। शहर में अब तक सिर्फ 35.6 फीसद हेल्थ केयर वर्करों ने टीकाकरण कराया है। अब तक 13,748 हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्करों को डाेज लगाई जा चुकी है। इनमें से 12,953 को पहली डोज और 795 को दूसरी डोज दी गई है।

चार दिन में 22,233 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के लिए अब नई चुनौती आन खड़ी हुई। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग को 25 फरवरी तक आखिरी मौका देकर सभी हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण के लिए कहा है। लेकिन 22,233 हेल्थ केयर वर्कराें को पांच दिन में टीकाकरण करना विभाग के लिए चुनौती बन गया है। विभाग ने शुरुआती चरण में इन 22 हजार हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण के लिए अब शहर में 14 कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक टीकाकरण के लिए सुविधा उपलब्ध करा दी है।

इन सात जगहों पर हेल्थ केयर वर्कराें का सबसे कम हुआ टीकाकरण

पुडुचेरी  31.9 (फीसद में)

चंडीगढ़  35.6

पंजाब    38.7

नागालैंड 40.4

दिल्ली     48.2

तमिलनाडु 49.3

लद्दाख     49.8

इन राज्यों में 50 फीसद से अधिक हेल्थ केयर वर्करों ने कराया टीकाकरण

दादर नगर हवेली 89.6

राजस्थान 84.6

गुजरात 80.2

मध्य प्रदेश 74.9

ऋिपुरा 65.6

ओड़िसा 65.5

उत्तराखंड 56.8

हिमाचल प्रदेश 55.8

छत्तीसढ़ 52.7

झारखंड 51

chat bot
आपका साथी