पंजाब CM अमरिंदर, रंधावा व अरुणा चौधरी की रिपोर्ट निगेटिव, मंत्री बाजवा की पत्‍नी व बेटा भी काेरोना पॉजिटिव

पंजाब के मंत्री तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सहित सभी मंत्रियों का टेस्‍ट किया गया। सीएम की रिपोर्ट निगे‍टिव आई है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 09:07 AM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 01:23 PM (IST)
पंजाब CM अमरिंदर, रंधावा व अरुणा चौधरी की रिपोर्ट निगेटिव, मंत्री बाजवा की पत्‍नी व बेटा भी काेरोना पॉजिटिव
पंजाब CM अमरिंदर, रंधावा व अरुणा चौधरी की रिपोर्ट निगेटिव, मंत्री बाजवा की पत्‍नी व बेटा भी काेरोना पॉजिटिव

जालंधर/चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना से आठ और मरीजों की मौत होे गई है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा 224 पहुंच गया। राज्य में दो दिन में ही 20 लोगों की जान चली गई है। उधर कैबिनेट मंत्री तृप्‍त राजिंदर सिंह बाजवा के बाद उनकी पत्‍नी और बेटे को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, कैबिनेट सुखजिंदर सिंह रंधावा व अरुणा चौधरी की कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

नई मौतों में लुधियाना में सबसे ज्यादा चार लोगों की जान गई है। इनमें 60 वर्षीय दो पुरुष, 68 व 42 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं। अमृतसर में 65 व 47 वर्षीय दो व्यक्ति, नवांशहर 53 वर्षीय महिला व जालंधर में 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, राज्य में 237 पॉजिटिव केस आए। पॉजिटिव आए लोगों में चार पुलिसकर्मी, एक बीएसएफ जवान फरीदकोट मेडिकल कॉलेज के चार डॉक्टर भी शामिल हैं। जालंधर में सबसे ज्यादा 96 व लुधियाना में 61 केस आए।

पंजाब में 237 और कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि, दो दिन में 20 की जान गई

वहीं, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा के बाद उनकी पत्नी और बेटे की रवि नंदन सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाजवा की हालत अच्छी है। बाजवा दो दिन पहले स्वास्थ्य मंत्री बलबीर ङ्क्षसह सिद्धू से भी मिले थे।

कैप्टन ने सभी मंत्रियों, विधायकों व अधिकारियों को दिए टेस्ट कराने के आदेश

 वहीं, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधायक कुलदीप जीरा बरिंदर मीत पाहड़ा और परमिंदर पिंकी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कैबिनेट मिनिस्टर अरुणा चौधरी की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमङ्क्षरदर ङ्क्षसह ने अपने सभी मंत्रियों व विधायकों, विभागीय सचिवों से अपना टेस्ट कराने को कहा है।

एनआइएस में कैंप लगा रहे सभी 28 खिलाड़ी नेगेटिव

जासं, पटियाला: नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोट्र्स (एनआइएस) के कैंप में हिस्सा ले रहे सभी 28 खिलाडिय़ों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। यहां टीम के डॉक्टर अमोल पाटिल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद सभी के सैंपल लिए गए। कैंप में एक जूडो खिलाड़ी, 27 बॉक्सिंग खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें 17 पुरुष व 11 महिलाएं हैं।

एनआइएस प्रबंधन के अनुसार 17 बॉक्सिंग खिलाडिय़ों के साथ उनके डॉक्टर को पोलोग्राउंड में, जबकि महिला टीम के 11 सदस्यों को नगर निगम के साथ साई हॉस्टल में क्वारंटाइन किया गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले खिलाडिय़ों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

पंजाब कोरोना मीटर

कुल केस/प्रति दस लाख- 8844/315.85

कुल सक्रिय केस/प्रति दस लाख- 2753/98.32

कुल स्वस्थ हुए/प्रति दस लाख- 5867/209

कुल मृत्यु/प्रति दस लाख- 224/8.00

कुल टेस्ट/प्रति दस लाख- 4,21,593/15056

---

24 घंटे में

कुल केस: 237

कुल सक्रिय केस: 24

कुल स्वस्थ हुए: 204

कुल मृत्यु: 8

कुल टेस्ट: 11,950

chat bot
आपका साथी