चंडीगढ़ में अब कोरोना मरीज को 10 दिन रहना होगा एकांतवास, प्रशासन ने होम आइसोलेशन पीरियड को किया कम

चंडीगढ़ में होम आइसोलेशन का पीरियड 17 दिन से कम करके दस दिन कर दिया है। नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया जाता है। इसलिए ही अब जो रिकवरी रेट में सुधार हुआ है उसका भी यही कारण है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 02:53 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 02:53 PM (IST)
चंडीगढ़ में अब कोरोना मरीज को 10 दिन रहना होगा एकांतवास, प्रशासन ने होम आइसोलेशन पीरियड को किया कम
चंडीगढ़ में अब कोरोना मरीज को 10 दिन के लिए ही एकांतवास होना पड़ेगा।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में अब जो कोरोना से संक्रमित होगा और घर पर ही होम क्वारंटाइन होता है तो उसे दस दिन के लिए घर पर एकांतवास में रहना होगा। क्योंकि प्रशासन ने होम आइसोलेशन का पीरियड 17 दिन से कम करके दस दिन कर दिया है। इसलिए ही अब जो रिकवरी रेट में सुधार हुआ है उसका भी यही कारण है। मालूम हो कि नगर निगम की ओर से होम क्वारंटाइन करवाया जाता है इसके लिए बकायदा नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया जाता है। जिसके तहत कोरोना पॉजिटिव मरीज और उसके संपर्क में रहने वाले परिवार के सदस्य भी क्वारंटाइन पीरियड के दौरान घर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। मालूम हो कि इस समय हजारों लोग अपने घर पर ही होम क्वारंटाइन है। प्रशासन की ओर से हर कोरोना मरीज के घर पर दवा की किट और सैनिटाइजर की बोतल भी दी जाती है। नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर अनिल गर्ग का कहना है कि अब होम क्वारंटाइन का पीरियड दस दिन का हो गया है। 28 अप्रैल को इस संबंध में निर्देश आए थे।

चंडीगढ़ में कोरोना मरीजों के घर पहुंच रहा है खाना

इस समय शहर में कई संस्थाएं है जो कि कोरोना मरीजों की मदद के लिए आगे आई है। कोरोना मरीजों और उनके परिवार के लिए घर पर खाना पहुंचाया जा रहा है। जबकि भाजपा कार्यालय में भी मोदी रसोई चल रही है जहां से हर दिन कोरोना मरीजों के घर पर खाना पहुंचाने के खुद कार्यकर्ता जाते हैं। अकाली दल की ओर से भी यह सुविधा शुरू की गई है। वहीं, चंडीगढ़ भाजपा ने हर तरह की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 8699999599 जारी किया है। जहां पर फोन करके खाना मंगवाया जा सकता है। मनीमाजरा में ऐसा कोई भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मोबाइल नंबर 9814066452 पर वाट्सएप मैसेज करके खाना मंगवा सकता है।यह सुविधा कांग्रेस नेता रामेश्वर गिरी ने शुरू की है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी