कोरोना के खिलाफ जंग में अब रेलवे भी निभाएगा साथ

कोरोना के खिलाफ जंग में अब रेलवे भी निभाएगा साथ

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने 30 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया था।

JagranSun, 25 Apr 2021 07:48 AM (IST)

जासं, चंडीगढ़ : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने 30 कोचों को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ी तो बोर्ड के आदेश पर इन कोचों को राज्य सरकार व यूटी प्रशासन को उपलब्ध करवाया जाएगा। इन कोचों में पांच सौ के करीब बेड तैयार हैं।

तमाम तरह की मेडिकल सुविधाओं से लैस यह कोच इस तरीके से तैयार किए गए हैं कि मरीजों के बीच में शरीरिक दूरी कायम रखी जा सके। कोच के हर डिब्बों में से सेंटर सीट को समाप्त कर उसे केबिन में बदला गया है। एक केबिन में दो बेड बनाए गए हैं। चंडीगढ़ में ही तैयार किए गए छह कोच

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी पिछले साल छह कोच को आइसोलेशन वार्ड के तौर पर तैयार किया गया था। बाद में अंबाला रेल मंडल की ओर से इन कोच को सहारनपुर भेज दिया था। अब यह आइसोलेशन वार्ड वाले कोच सहारनपुर, जगाधरी और अंबाला में तैयार पड़े हैं। रेलवे बोर्ड के आदेश पर तत्काल होगी मदद

अंबाला मंडल के डीआरएम गुरिदर सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के आदेश पर अंबाला मंडल ने वर्ष 2020 में तकरीबन 30 कोचों को आइसोलेशन वार्ड के तौर पर तैयार किया था। मौजूदा समय में यह कोच जगाधरी, सहारनपुर और अंबाला स्टेशन पर खड़े हैं। जैसे ही हमें रेलवे बोर्ड का आदेश मिलेगा हम आइसोलेशन वार्ड कोच उपलब्ध कर देंगे।

डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.