सिटी ब्यूटीफुल में 27.5 फीसद की दर से बढ़ रहा संक्रमण, देश में चंडीगढ़ संक्रमण बढ़ने के मामले में सातवें स्थान पर

चंडीगढ़ में संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण रोजाना 800 से 900 संक्रमित मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में संक्रमण का खतरा 27.5 फीसद की दर से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 01:59 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 01:59 PM (IST)
सिटी ब्यूटीफुल में 27.5 फीसद की दर से बढ़ रहा संक्रमण, देश में चंडीगढ़ संक्रमण बढ़ने के मामले में सातवें स्थान पर
चंडीगढ़ में संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है।

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। चंडीगढ़ में संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण रोजाना 800 से 900 संक्रमित मामले दर्ज किए जा रहे हैं। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में संक्रमण का खतरा 27.5 फीसद की दर से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। मंत्रालय की रिपोर्ट की माने तो सिटी ब्यूटीफुल में लगातार बढ़ रहे संक्रमित मामलों को देखते हुए प्रशासन को इस पर नियंत्रण पाने के लिए निर्देश जारी किए हैं। शहर में अब तक 51,857 बन जा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। जबकि संक्रमण से 585 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब और दिल्ली से ज्यादा तेजी से बढ़ रहे संक्रमित मामले चंडीगढ़ में

मंत्रालय की रिपोर्ट पर गौर करें तो आबादी के अनुसार चंडीगढ़ में संक्रमित मामले पंजाब और दिल्ली के मुकाबले तेजी से बढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ में 27.5 फीसद की रफ्तार से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं जबकि दिल्ली में 25.7 और पंजाब में 17.6 फीसद की दर से संकरे मामले बढ़ रहे हैं।

इन कारणों से शहर में बढ़ रहा संक्रमण

शहर में संक्रमण बढ़ने के दो मुख्य कारण है पहला लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं लोग मुंह पर मास्क शारीरिक दूरी और खुद को सैनिटाइज करने जैसे नियमों का पालन करना छोड़ चुके हैं इसके अलावा संक्रमण बढ़ने का दूसरा मुख्य कारण लोग अब भी टीकाकरण के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। 12 लाख की आबादी वाले शहर में अब तक सिर्फ 2,61,534 लोगों ने ही टीकाकरण कराया है।

मंत्रालय की रिपोर्ट किस राज्य में कितनी तेज बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

राज्य व यूटी संक्रमण की दर (फीसद में)

हरियाणा 34.3

चंडीगढ़ 27.5

दिल्ली 25.7

हिमाचल प्रदेश 24.9

उत्तराखंड 21.0

पंजाब 17.6

chat bot
आपका साथी