पंजाब में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत, 1033 नए केस

पंजाब मेें कोरोना महामारी क‍हर बन कर टूट रही है। राज्‍य में पिछले 24 घंटे के दौरान 29 कोराेना मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही 1033 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:36 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:43 AM (IST)
पंजाब में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत, 1033 नए केस
पंजाब में कोरोना का कहर, 24 घंटे में 29 मरीजों की मौत, 1033 नए केस

जालंधर/चंडीगढ़, जेएनएन। पंजाब में कोरोना पूरे पीक पर है और कहर ढा रहा है। राज्‍य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 29 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कोरोना 1033 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 26, 529 पर पहुंच गया है। मरने वालों की संख्‍या सरकारी आंकड़ों के अनुसार 675 पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि अब तक 17,212 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और राज्य में कुल संक्रमित 8672 हैं।

26,529 पहुंची राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा मरीज लुधियाना जिले से 243 रिपोर्ट हुए हैं। यहां सात लोगों की मौत भी हुई है। दूसरे नंबर पर जालंधर है, यहां 174 लोग पॉजिटिव पाए गए और चार लोगों की मौत हुई। पटियाला में भी 120 लोग पॉजिटिव और चार लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है।

पंजाब कोरोना मीटर...

कुल केस/24 घंटे में-

26529/1033

कुल सक्रिय केस/24 घंटे में-

8672/640

कुल स्वस्थ हुए/24 घंटे में-

17,212/422

कुल मृत्यु/24 घंटे में-

675/29

कुल टेस्ट/24 घंटे में- 

7,11,260/13,933

-------

कोवा एप बताएगा किस अस्पताल में कितने बेड

कोरोना संकट के दौरान प्रदेश के लोग कोवा एप पर पूरे राज्य के सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के लिए उपलब्ध बिस्तर (बेड) की संख्या का पता चल सकेगा। इसके साथ ही कोरोना को मात देने वाले लोग दूसरों की मदद के लिए प्लाज्मा दान करने के लिए अपनी स्वेच्छा कोवा एप पर ही जता सकेंगे। प्रदेश की मुख्य सचिव विनी महाजन ने बताया कि कोवा एप को लगातार अपडेट किया जा रहा है और अब यह सुविधा भी इस एप पर उपलब्ध होंगी। पंजाब में अब तक कोपा एप को लेकर 50 लाख रजिस्ट्रेशन हुई हैैं और यह आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है।

महाजन ने कहा कि राज्य में कफ्र्यू और देश में लाकडाउन के दौरान भी प्रशासनिक सुधार विभाग की तकनीकी टीम द्वारा एप्लीकेशन को विकसित करने के लिए मेहनत करती रही है। पंजाब के सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी के लिए कोवा एप को ई-संजीवनी के साथ जोड़ा गया है। इसके तहत 1300 से अधिक सुझावों का आदान - प्रदान हो चुका है। इसी एप में अन्य राज्यों से पंजाब में आकर मजदूरी करने वाले श्रमिकों के लिए खाने, अपने पैतृक राज्य जाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने और रेल टिकट बुक करवाने का विकल्प भी एप में दिया गया है।

chat bot
आपका साथी