यूटी प्रशासन का यूटर्न, दूसरे राज्याें से चंडीगढ़ आने पर 14 दिन क्वारंटाइन करने के आदेश लिए वापस

Corona Effect केंद्र सरकार की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने यह आदेश जारी किए थे। कोरोना के मामले बढ़ने पर केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ही विजिटर्स के लिए 14 दिन होम क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया गया था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 07:39 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 09:12 AM (IST)
यूटी प्रशासन का यूटर्न, दूसरे राज्याें से चंडीगढ़ आने पर 14 दिन क्वारंटाइन करने के आदेश लिए वापस
चंडीगढ़ में काेराेना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। (फाइल फाेटाे)

चंडीगढ़, जेएनएन। ट्राईसिटी से बाहर कहीं से भी कोई व्यक्ति चंडीगढ़ आता है तो उसे 14 दिन होम क्वारंटाइन करने के आदेशों को यूटी प्रशासन ने वापस ले लिया हैl इससे पहले प्रशासन ने ट्राईसिटी में बाहर कहीं से भी आने वाले विजिटर के लिए 14 दिन होम क्वारंटाइन करने के आदेश जारी किए हुए थे अब बाहर से आने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा।

केंद्र सरकार की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने यह आदेश जारी किए थे। कोरोना के मामले बढ़ने पर केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार ही विजिटर्स के लिए 14 दिन होम क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया गया था।

यह नए आदेश एडवाइजर मनोज परिदा ने जारी कर दिए हैं। बता दें कि चंडीगढ़ में लगातार संक्रमण की बढ़ोतरी हुई है और यह संक्रमण सबसे ज्यादा बाहर से आने वाले विजिटर्स की वजह से ही इधर-उधर ट्रांसफर हुआ है। अनलॉक शुरू होने के बाद से कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी