कूच बिहार ट्राफी: सौराष्ट्र के खिलाफ चंडीगढ़ को 209 रनों की बढ़त, हरमन 82 और शुभम ने 78 बनाए रन

कूच बिहार ट्राफी में चंडीगढ़ और सौराष्ट्र के बीच वड़ोदरा में मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन चंडीगढ़ की टीम ने 209 रनों की बढ़त बना ली है। चंडीगढ़ की पूरी टीम 299 रनों पर आलआउट हो गई।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 01:34 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 01:34 PM (IST)
कूच बिहार ट्राफी: सौराष्ट्र के खिलाफ चंडीगढ़ को 209 रनों की बढ़त, हरमन 82 और शुभम ने 78 बनाए रन
चंडीगढ़ ने अपनी दूसरी पारी मे चार विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए थे।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कूच बिहार ट्राफी में चंडीगढ़ और सौराष्ट्र के बीच वड़ोदरा में मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन चंडीगढ़ की टीम ने 209 रनों की बढ़त बना ली है। पहले दिन छह विकेट के नुकसान पर 254 रनों से आगे खेलते हुए चंडीगढ़ की पूरी टीम 299 रनों पर आलआउट हो गई। चंडीगढ़ टीम के बल्लेबाजा हरमन ने सर्वाधिक निजी स्कोर 82 रन और शुभम ने 78 रन की पारी खेली। 

वहीं, पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की पूरी टीम मात्र 125 रनों पर ही ढेर हो गई। चंडीगढ़ के गेंदबाजों के आगे विपक्षी टीम ने घुटने टेक दिए। चंडीगढ़ की ओर से मोहम्मद असहद ने सर्वाधिक छह विकेट चटकाए जबकि हरीश ने तीन विकेट लिए। दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ ने अपनी दूसरी पारी मे चार विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए थे।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब 130 रनों से पीछे

कूच बिहार ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ पंजाब का खराब प्रदर्शन जारी है। पुणे में आयोजित इस मुकाबले में सोमवार को पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 50.3 ओवर में 146 रन पर आउट हो गया था। झारखंड ने दूसरे दिन का खेल 90 रनों से शुरू किया, टीम ने 111.5 ओवर में 293 रन पर सिमट गई। झारखंड के लिए पहली पारी में शरणदीप सिंह ने 325 गेंदों में नाबाद 161 रन बनाए और शिखर मोहन ने 88 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। आशीष 7/94 और हर्षदीप 2/65 पंजाब के लिए सबसे सफल विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।पंजाब की टीम अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से तक 6 ओवर में अपना 1 विकेट खोकर 17 रन पर था। तनवीर 15 गेंदों में एक चौके के साथ नाबाद सात रन बनाकर खेल रहे थे और तीक्शन 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाकर क्रीज पर थे। झारखंड के लिए साहिल राज ने 1 विकेट लिया। दूसरे दिन की समाप्ति पर पंजाब 130 रनों से पीछे था।

chat bot
आपका साथी