चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का मनीमाजरा और मौलीजागरां पर फोकस, बंसल ने नेताओं को दिए निर्देश

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। मनीमाजरा और मौलीजागरां पर पार्टी नेताओं का फोकस है क्योंकि यहां कुल 6 सीटें हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री ने भी नेताओं को चुनाव के लिए निर्देश जारी किए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 09:25 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 09:25 AM (IST)
चंडीगढ़ निगम चुनाव के लिए कांग्रेस का मनीमाजरा और मौलीजागरां पर फोकस, बंसल ने नेताओं को दिए निर्देश
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल।

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। चंडीगढ़ के मनीमाजरा और मौलीजागरां से जुड़ी सीटों पर कांग्रेस की हालत खस्ता है। इसी कारण पिछले दो नगर निगम चुनाव में यहां से पार्टी लगातार हार रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का यहां से कुछ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। इसलिए कांग्रेस का अब इन एरिया पर विशेष फोकस है। इसलिए कांग्रेस ने हाल ही में मनीमाजरा का अलग से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष सीनियर नेता रामेश्वर गिरी को बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने भी मनीमाजरा में स्थिति मजबूत करने के लिए पार्टी नेताओं को कहा है।

मनीमाजरा चंडीगढ़ का सबसे पुराना एरिया है। जहां पर इस समय भाजपा के पार्षद हैं। जबकि मनीमाजरा से एक बार नगर निगम का मेयर भी बन चुका है। मनीमाजरा और मौलीजागरां की इस बार छह सीटें हैं। दिसंबर में नगर निगम चुनाव होने हैं। इसलिए कांग्रेस के साथ साथ भाजपा और आम आदमी पार्टी का भी इस एरिया पर जोर है। जबकि दस साल पहले कभी यहां पर कांग्रेस का अच्छा जनाधार था लेकिन पार्टी की गुटबाजी के कारण इस एरिया में प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं हो सका। 

कांग्रेस द्वारा रामेश्वर गिरी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद वह यहां के कार्यकर्ताओं और नेताओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। पुराने नाराज होकर घर बैठे नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी मनाया जा रहा है। इस समय पूर्व मेयर गुरचरण दास काला भी कांग्रेस में हैं। मनीमाजरा के साथ बापूधाम का वार्ड भी लगता है। जहां से भी कांगेस का उम्मीदवार हर बार नगर निगम चुनाव हार रहा है। ऐसे में पार्टी बापूधाम के एरिया को भी मनीमाजरा के जिले के साथ ही जोड़ने की रणनीति बना रही है। कांग्रेस की ओर से पिछले सप्ताह पांच जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है, जिसमें दक्षिणी सेक्टर का अलग से जिला बनाया गया है जिसका अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता को बनाया गया है।दक्षिणी सेक्टर में भी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। जिला अध्यक्ष रामेश्वर गिरी का कहना है कि इस बार मनीमाजरा और मौलीजागरां की सभी सीटें कांग्रेस जीतेगी। 

मनीमाजरा में पार्टी को किया जाए मजबूत- बंसल

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने मनीमाजरा में कांग्रेस को मजबूत करने के कमर कसने के निर्देश दिए हैं। जिला अध्यक्ष बनने के बाद रामेश्वर गिरी रविवार को बंसल के घर पर उनका आभार व्यक्त करने के लिए गए। गिरी ने बताया कि वह रविवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को मिलने उनके निवास स्थान  पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। पवन बंसल के निर्देश के बाद ही मनीमाजरा को अलग जिला बनाया गया है। इस मौके पर रमेशवर गिरी के साथ मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान संजय भजनी, मौली जागरां ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान लेखपाल, एसएस परवाना  सुरजीत सिंह ढिल्लों, संजीव  गाबा, श्याम सिंह, बुआ सिंह, कुलवंत जग्गा, राजिंदर बिट्टा, फिरोज खान, आफताब लकी, मनजिंदर सिंह, मनीष, अंग्रेज, इंद्रपाल, सुभाष धीमान आदि भी मौजूद थे। रामेश्वर गिरी ने कहा कि उन्होंने पवन बंसल को पूरा विश्वास दिलाया है कि वह आने वाले दिनों में मनीमाजरा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करके नगर निगम की सभी सीटों पर जीत दिलाएंगे।

chat bot
आपका साथी