कांग्रेस-आप आपस में लड़ रहे, भाजपा सभी सीटों पर लहराएगी परचम

भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दावा किया है कि विकास के मद्दों पर संगठन के दम पर दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव में सभी 35 सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:06 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:06 PM (IST)
कांग्रेस-आप आपस में लड़ रहे, भाजपा सभी सीटों पर लहराएगी परचम
कांग्रेस-आप आपस में लड़ रहे, भाजपा सभी सीटों पर लहराएगी परचम

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दावा किया है कि विकास के मद्दों पर संगठन के दम पर दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव में सभी 35 सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपस में लड़ रहे हैं। इन दोनों में एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ लगी हुई है। इन दलों का भाजपा पर कोई असर नहीं है। अरुण सूद ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर यह भी कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करने का अगर उनका संवैधानिक अधिकार है तो भाजपा को भी अपने कार्यक्रम करने का वैसे ही अधिकार है। ऐसे में अगर कोई अड़चन डालता है तो प्रशासन उसे देखेगा। प्रेसवार्ता में सूद के साथ प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन, प्रदेश कार्यालय सचिव दीपक मल्होत्रा, जिलाध्यक्ष रविदर पठानिया, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय राणा भी मौजूद रहे। मोदी के जन्मदिन पर 20 दिन चलेगा भाजपा का सेवा और समर्पण अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनप्रतिनिधि के रूप में देशवासियों की सेवा करते हुए 20 साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने सात अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी और तब से लेकर 7 अक्टूबर 2021 तक जनप्रतिनिधि के रूप में 20 साल पूरे हो रहे हैं। इस बीच 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यो के माध्यम से मनाती है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में इस वर्ष भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के तहत मनाने का फैसला लिया है। अरुण सूद ने बताया कि चंडीगढ़ में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर 21 दिन के लिए 20 प्रकार के विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी