चुनाव में शिअद प्रत्याशी की मदद करने के शक में कांग्रेस वर्कर पर हमला

इस बीच हमलावरों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Feb 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 13 Feb 2021 10:14 PM (IST)
चुनाव में शिअद प्रत्याशी की मदद करने के शक में कांग्रेस वर्कर पर हमला
चुनाव में शिअद प्रत्याशी की मदद करने के शक में कांग्रेस वर्कर पर हमला

जागरण संवाददाता, जीरकपुर (मोहाली): शुक्रवार देर रात गांव पीर मुछल्ला में जरनैल सिंह नाम के शख्स पर उसके घर में घुसकर कुछ कांग्रेसी वर्करों ने जानलेवा हमला किया। इस बीच हमलावरों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित के अनुसार अगर वह खुद को कमरे में बंद न करता तो हमलावर उसे जान से मार देते। जरनैल सिंह के अनुसार वह कांग्रेस का वर्कर है और हमलावर भी कांग्रेस के ही वर्कर थे। लेकिन जिन लोगों ने हमला किया उन्हें शक था कि जरनैल सिंह निकाय चुनाव में अंदर खाते अकाली दल के उम्मीदवार की मदद कर रहा है। जरनैल सिंह ने ढकोली थाने में लिखित शिकायत दी है। हालांकि अभी तक मामले में पुलिस ने किसी के खिलाफ एफआइआर तक दर्ज नहीं किया है।

उधर, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वारदात का वीडियो भी शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल आ। इस बीच शनिवार को डेराबस्सी विधायक एनके शर्मा जरनैल सिंह के घर पहुंचे और पीड़िता का हाल जाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी बौखलाहट में अराजकता फैला रहे हैं।

जरनैल सिंह का आरोप है कि शुक्रवार देर रात उसके दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसी सिलसिले में उसे उन्होंने ने बुलाया था। जब वह देर रात मामला शांत कराने के बाद वापस घर आ रहा था तो घर के पास उन्हें अजीत सिंह, जसबीर सिंह, गुरबिदर सिंह समेत अन्य ने घेर लिया और उसपर डंडे व किरपाण से हमला कर दिया। उसने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने घर के अंदर खड़ी उसकी कार के शीशे तोड़ दिए। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हमलावरों ने धक्का मुक्की की। मतदान प्रक्रिया के बीच अराजकता फैला सकते हैं कांग्रेस के नेता : एनके शर्मा

विधायक एनके शर्मा ने मतदान के दौरान पोलिग बूथों की वीडियोग्राफी करवाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस के नेता अराजकता फैला सकते हैं। शिकायत मेरे पास आई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

- दीप इंदर सिंह बराड़, एसएचओ थाना ढकोली।

chat bot
आपका साथी