कांग्रेस नहीं करेगी कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति, चुनाव के लिए बनेगी प्रबंधन कमेटी

कांग्रेस में पंजाब में कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने की चर्चा पर पूर्ण विराम लग गया है। पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ही अगुवाई में लड़ेगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 09:10 AM (IST)
कांग्रेस नहीं करेगी कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति, चुनाव के लिए बनेगी प्रबंधन कमेटी
कांग्रेस नहीं करेगी कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति, चुनाव के लिए बनेगी प्रबंधन कमेटी

चंडीगढ़ [कैलाश नाथ]। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में पंजाब में कार्यवाहक अध्यक्ष (एक्टिंग प्रेसिडेंट) नियुक्त करने की चर्चा पर पूर्ण विराम लग गया है। पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ही अगुवाई में लड़ेगी। ऑल इंडिया कांग्रेस पार्टी की नीति के तहत प्रदेश में चुनाव प्रबंधन कमेटी बनाई जाएगी। कांग्रेस की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी ने इसकी पुष्टि की है।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही यह चर्चा भी प्रबल थी कि पंजाब में कोई कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है, जैसा दिल्ली में किया गया है। सुनील जाखड़ गुरदासपुर से सांसद हैं और वे इस बार भी चुनाव लड़ेंगे। इससे चर्चा शुरू हो गई थी कि पार्टी कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति कर सकती है, ताकि चुनाव के दौरान पार्टी की गतिविधियों को कंट्रोल किया जा सके।

पहले भी चुनाव के दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए जाते रहे हैं। कांग्रेस ने पहले ही फैसला किया है कि हर राज्य में चुनाव प्रबंधन कमेटी बनाई जाएगी। राज्य के वरिष्ठ नेता को इसका चेयरमैन नियुक्त किया जाएगा। उन्हीं के अधीन टीम का गठन किया जाएगा। इसके बाद पंजाब में कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त करने की संभावना खत्म हो गई है।

चुनाव प्रबंधन कमेटी के लिए मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह का नाम सबसे ऊपर है। उनके पास अनुभव भी है। वहीं, पार्टी यह भी देख रही है कि कमेटी में उन नेताओं को स्थान दिया जाए, जो न सिर्फ सीनियर हों बल्कि चंडीगढ़ के आसपास के ही हों, ताकि पार्टी दफ्तर से वह चुनाव की गतिविधियों को कंट्रोल कर सके। मंडी बोर्ड का चेयरमैन बनने के बाद लाल सिंह सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस उन्हें ही उपयुक्त व्यक्ति मान रही है।

कैप्टन की गुड बुक में हैं लाल सिंह

लाल सिंह न सिर्फ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की गुड बुक में हैं, बल्कि सुनील जाखड़ के साथ भी उनका अच्छा तालमेल है। पंजाब प्रभारी आशा कुमारी का कहना है कि चुनाव प्रबंधन कमेटी ही चुनाव गतिविधियों को देखेगी। इसी तरह अलग-अलग कमेटियां भी अपना-अपना काम करेंगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी