कांग्रेस अध्यक्ष बोले- शहर में पानी के बढ़े दामों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस शुरू करेगी जन आंदोलन

चंडीगढ़ में बढ़े हुए पानी के दामों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन शुरू करेगी। यह एलान कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने किया। सुभाष चावला ने यह घोषणा वीरवार को मनीमाजरा के मौली कांप्लेक्स हुए एक कार्यक्रम के दौरान की।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:47 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:47 PM (IST)
कांग्रेस अध्यक्ष बोले- शहर में पानी के बढ़े दामों के खिलाफ चंडीगढ़ कांग्रेस शुरू करेगी जन आंदोलन
वीरवार को मनीमाजरा के मौली कांप्लेक्स हुए कार्यक्रम लोगों को संबोधित करते चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला।

मनीमाजरा, जेएनएन। शहर में पानी के बढ़ रहे दामों को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी 28 फरवरी से जन संपर्क  आंदोलन शुरू करने जा रही है। यह आंदोलन हर वार्ड में लोगों को साथ लेकर किया जाएगा। यह कहना है चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला का। सुभाष चावला ने यह घोषणा वीरवार को मौली कांप्लेक्स हुए एक कार्यक्रम के दौरान की।

यह कार्यक्रम सनातन मंदिर हुए माघ महीने के लगाए गए भंडारे पर आयोजित किया गया था। जनसभा का आयोजन ब्लॉक प्रधान लेखपाल और कांग्रेसी नेता नेतराम राणा द्वारा किया गया था। इसमें सुभाष चावला के अलावा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे, सीनियर कांग्रेसी नेता रामपाल शर्मा, हरमेल केसरी, हरविंदर लक्की, अनवर ऊल हक, रामेश्वर गिरी, डॉक्टर हसन, हुकुम सिंह, इंद्रपाल, रमेश कुमार, वरिंदर रावत आदि सहित अन्य को नेता उपस्थित थे।

इस मौके पर सुभाष चावला ने कहा कि कभी भी नगर निगम द्वारा पानी का रेट बढ़ाया जाता है, तो उसमें एरिया पार्षद की सहमति होती है। उसी की सहमति के बाद रेट बढ़ाए जाते हैं। ऐसे में भाजपा के पार्षद लोगों के बीच आकर झूठ बोल रहे हैं कि उनकी सहमति के बिना नगर निगम के अधिकारियों ने पानी के बिलों का रेट कई गुना बढ़ा दिया। सुभाष चावला का कहना है कि अब लोगों की इस समस्या को देखते हुए उनकी पार्टी द्वारा पानी के बढ़े दामों को वापस कराने के लिए 28 फरवरी से जन आंदोलन अभियान शुरू किया जा रहा है। जोकि जब तक पानी बड़े रेट वापस नहीं लिए जाते तब तक चलता रहेगा।

chat bot
आपका साथी