मेयर चुनाव: कांग्रेस के दोनों हाथों में लड्डू; जीत नहीं सकती, लेकिन बिगाड़ सकती है खेल

अगर कांग्रेस मैदान में डटी भी रहती है, तब भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार राजेश कालिया का जीतना ज्यादा आसान हो जाएगा।

By Sat PaulEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 02:02 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 02:02 PM (IST)
मेयर चुनाव: कांग्रेस के दोनों हाथों में लड्डू; जीत नहीं सकती, लेकिन बिगाड़ सकती है खेल
मेयर चुनाव: कांग्रेस के दोनों हाथों में लड्डू; जीत नहीं सकती, लेकिन बिगाड़ सकती है खेल

चंडीगढ़, [राजेश ढल्ल]। 18 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव में कांग्रेस जीत से काफी दूर है, लेकिन कांग्रेस किसी का भी खेल बिगाड़ सकती है। क्योंकि भाजपा के बागी हुए मेयर के उम्मीदवार बिना कांग्रेस के आगे नहीं बढ़ सकते हैं। भाजपा की क्राॅस वोटिंग के अलावा उन्हें कांग्रेस के 4 पार्षदों की जरूरत पड़ेगी। अगर कांग्रेस मैदान में डटी भी रहती है, तब भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार राजेश कालिया का जीतना ज्यादा आसान हो जाएगा। ऐसे में अगर कांग्रेस पार्टी अपने उम्मीदवार शीला फूल सिंह का नामांकन वापस नहीं करवाती है, तो ऐसी सूरत में भी भाजपा की गुटबाजी उभर कर सामने आएगी। कांग्रेस का लक्ष्य सिर्फ भाजपा की गुटबाजी को ज्यादा से ज्यादा शहरवासियों तक पहुंचाना है, ताकि भाजपा नेताओं की किरकिरी हो सके। ऐसे में राजनीति बाजार में चर्चा है कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस के दोनो हाथ में लड्डू है। जबकि भाजपा के बागी उम्मीदवार सतीश कैंथ को उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी मतदान से पहले अपना नामांकन वापस लेगी और भाजपा की क्राॅस वोटिंग के सहारे वह जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन भाजपा पार्टी यह प्रयास कर रही है कि कांग्रेस मैदान में डटी रही और नामांकन वापस न लिया जाए। ऐसा करके भाजपा की जीत तय हो जाएगी।

अंतिम दिन मानी थी आशा

पिछले साल भी जब पूर्व मेयर आशा जसवाल बागी होकर चुनाव में खड़ी हुई थी, तो उस समय आशा जसवाल नामांकन के अंतिम दिन ही मानी थी। आशा जसवाल ने वर्तमान मेयर देवेश मोदगिल से लिखित में मांफी मंगवाई थी। ऐसे में भाजपा पार्टी को उम्मीद है कि इस साल भी बागी हुए उम्मीदवार सतीश कैंथ को मनवा लिया जाएगा। अभी वीरवार का दिन भी बचा है। सांसद किरण खेर और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन दोनो कैंथ को मनाने में जुट गए हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी