चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा के वार्ड में लैंडस्केपिंग पर खर्च होंगे 22 लाख रुपये, कांग्रेस ने उठाए सवाल

चंडीगढ़ नगर निगम सेक्टर-22 में लैंडस्केपिंग करने के लिए 21.61 लाख रुपये खर्च करेगा। यह लैंडस्केपिंग सेक्टर-22 में मकान नंबर-21 से 34 के पीछे खाली पड़े एरिया में होगी। कांग्रेस काउंसलर देवेंद्र बबला ने इस पर सवाल उठाए हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 01:27 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 01:27 PM (IST)
चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा के वार्ड में लैंडस्केपिंग पर खर्च होंगे 22 लाख रुपये, कांग्रेस ने उठाए सवाल
चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। बड़े पद पर रहने के दौरान अपने एरिया में विकास कार्य करवाने के लिए भेदभाव के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। अब मेयर रविकांत शर्मा के वार्ड में करीब 22 लाख रुपये खर्च कर लैंडस्केपिंग होने पर सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के कई काउंसलर इसे फिजूलखर्ची बता रहे हैं। उनका आरोप है कि एक तरफ नगर निगम के पास पैसों की किल्लत है है तो दूसरी तरफ घरों के बैक साइड में लैंडस्केपिंग पर मोटी रकम खर्च की जा रही है।

नगर निगम सेक्टर-22 में लैंडस्केपिंग करने के लिए 21.61 लाख रुपये खर्च करेगा। यह लैंडस्केपिंग सेक्टर-22 में मकान नंबर-21 से 34 के पीछे खाली पड़े एरिया में होगी। कांग्रेस काउंसलर देवेंद्र बबला ने इस पर सवाल उठाए हैं। वहीं सेक्टर-45 बुड़ैल में सीवरेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए 45.31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह निर्णय नगर निगम की फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की मीटिंग में लिया गया है। मेयर रविकांत शर्मा की अध्यक्षता में कमिश्नर केके यादव और कमेटी के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में यह फैसला हुआ।

सेक्टर-16 स्थित शांतिकुंज के ईटिंग ज्वाइंट की ऑक्शन के लिए 24 हजार रुपये प्रतिमाह रेंट रिजर्व प्राइज निर्धारित किया गया। सेक्टर-17 ओवरब्रिज पर ऑफिस स्पेस बैंक ऑफ बड़ौदा को देने की मंजूरी भी कमेटी ने दे दी। सेक्टर-29, 33, 35, 47 और शिवालिक गार्डन मनीमाजरा में बेंच, रैलिंग, स्क्रैप मेटीरियल और रिपयेर वर्क के लिए ई-टेंडर करने की मंजूरी दी गई। सेक्टर-37 वॉटर वक्र्स में बाउंड्री वॉल की हाइट बढ़ाने के लिए 33.85 लाख मंजूर किए गए। नारियल और तरबूज बेचने के लिए साइट ऑक्शन को भी मंजूरी दी गई। जेम पोर्टल से सीधे तौर पर नए वाहन खरीदने के नियमों को भी कमेटी ने रिव्यू किया।

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ कोठी प्रकरण में आरोपित अरविंद सिंगला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें - Chandigarh Coronavirus Update: शहर में शुक्रवार को इन स्थानों पर जाएंगी मोबाइल टेस्टिंग टीम

chat bot
आपका साथी