चंडीगढ़ निगम की सेनिटेशन कमेटी का पार्षद भरत कुमार को सदस्य बनाने पर कांग्रेस को आपत्ति, प्रशासक को लिखा पत्र

कांग्रेस प्रवक्ता हरमेल केसरी ने प्रशासक को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि भाजपा पार्षद भरत कुमार जब 2017 में सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन थे तब एक कथित आडियो सामने आया था जिसमें लांयस कंपनी के एक अधिकारी से दिवाली के उपहार और पैसे मांगने की बात सामने आई थी।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 11:34 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 11:34 AM (IST)
चंडीगढ़ निगम की सेनिटेशन कमेटी का पार्षद भरत कुमार को सदस्य बनाने पर कांग्रेस को आपत्ति, प्रशासक को लिखा पत्र
चंडीगढ़ निगम की सेनिटेशन कमेटी का पार्षद भरत कुमार को सदस्य बनाने पर कांग्रेस को आपत्ति।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ नगर निगम की सेनिटेशन कमेटी का भाजपा पार्षद भरत कुमार को सदस्य बनाए जाने पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने आपति जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता हरमेल केसरी ने प्रशासक को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि भाजपा पार्षद भरत कुमार जब 2017 में सेनिटेशन कमेटी के चेयरमैन थे, तब एक कथित आडियो सामने आया था, जिसमें लांयस कंपनी के एक अधिकारी से दिवाली के उपहार और पैसे मांगने की बात सामने आई थी।

केसरी ने कहा कि भाजपा एक बार फिर ऐसे पार्षद को कमेटी का मेंबर बना रही है और अधिसूचना जारी होने के बाद उसे कमेटी का चेयरमैन बनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम है। उस समय इसमें फंसे पार्षद ने इसे अपनी आवाज न मानते हुए इसकी जांच के लिए खुद शिकायत दर्ज करवाई थी। साल 2019 में फाेरेंसिंक लैब से इस आडियो की जांच करवाई गई तो रिपोर्ट में सामने आया कि यह आवाज भाजपा पार्षद भरत कुमार की है, लेकिन उसके बाद न तो पुलिस ने और न ही भाजपा ने पार्षद पर कोई कार्रवाई की। उस समय भाजपा नेताओं ने यह भी कहा था कि अगर यह आवाज पार्षद भरत कुमार की पाई जाती है तो हम जरूर कारवाई करेंगे ।

कांग्रेस प्रवक्ता हरमेल केसरी ने कहा कि भाजपा शासित नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका हैं। पहले से ही जिन पार्षदों पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं उन्हें फिर से सेनिटेशन कमेटी का सदस्य और चेयरमैन बनाकर भ्रष्टाचार को बढ़ाने का भाजपा काम कर रही है। मालूम हो कि तीन दिन पहले मेयर रविकांत शर्मा की ओर से 12 सब कमेटियों का गठन करके अधिसूचना के लिए लिस्ट प्रशासक को भेजी है। जिसमें भरत कुमार का नाम सेनिटेशन कमेटी में पहले नंबर पर है। यह देखा गया है कि जिसका नाम पहले नंबर पर होता है उसे ही मेयर की ओर से चेयरमैन के तौर पर नामांकन भरने के लिए कहा जाता है। कांग्रेस पहले ही ही कमेटियों में अनदेखी का आरोप लगा रही है। इस बार भाजपा ने कांग्रेस के सिर्फ एक ही पार्षद को कमेटी का चेयरमैन बनाने की योजना बनाई है जबकि 11 पर भाजपा के पार्षद चेयरमैन बनेंगे।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीनेशन सिर्फ 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का ही क्यों, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में उठा सवाल

यह भी पढ़ें: कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पंजाब सरकार को झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की जांच रिपोर्ट, नई SIT बनाने के आदेश

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी