कांग्रेस नेता अलका लांबा का केजरीवाल पर निशाना, कहा- दिल्‍ली तो ठगी जा चुकी, अब पंजाब को बचाना है

दिल्‍ली की कांग्रेस नेता अलका लांंबा ने चंडीगढ़ में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली तो ठगी जा चुकी है लेकिन अब पंजाब के लोगों को बचाना है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:08 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:20 PM (IST)
कांग्रेस नेता अलका लांबा का केजरीवाल पर निशाना, कहा- दिल्‍ली तो ठगी जा चुकी, अब पंजाब को बचाना है
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करतीं कांग्रेस नेता अलका लांबा। (जागरण)

चंडीगढ़, जेएनएन। दिल्‍ली की कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यहां आम आदमी पार्टी और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली के ठग अब पंजाब को ठगने आ रहे हैं। दिल्‍ली तो ठगी जा चुकी हैै,अब पंजाब के लोगोंं को बचाना है। केजरीवाल झूठे वायदे कर पंजाब के लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।     

अलका लांबा यहां पंजाब भवन में मीडिया कर्मियों से बात कर रही थीं। उन्‍होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं की पुस्‍तक 'स्‍वराज' दिखाते हुए उन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज स्वराज की किताब नहीं मिलेगी। लोकपाल की बात करते थे , लेकिन दिल्‍ली में लोकायुकत का पद खाली है। आप नेता रोजगार के मेले लगाने की बात करते थे, लेकिन बेरोजगारी दर और बढ़ गई है। 

चंडीगढ़ में पत्रकारोंं से बातचीत करतीं कांग्रेस नेता अलका लांबा। (जागरण)

अलका लांबा ने आप के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अर‍विंद केजरीवाल द्वारा पंजाब में 18 साल और उससे उपर की युवतियों व महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देने के वायदे पर भी सवाल उठाया। उन्‍होंने कहा कि  दिल्‍ली की महिलाओं को एक साल से 1000 रुपये क्यों नहींं दी।  अगर दिल्ली की महिलाओ को एक जनवरी से मिल जाए तो पंजाब के लोग आप काे वोट दे दे  ।

अलका लांबा ने दिल्‍ली की केजरीवाल सरकार पर सवाल करते हुए कहा कि  दिल्ली में महिलाओं पर अपराध के केस बढ़े हैं। इस ओर वहां की सरकार का ध्‍यान नहीं है। दिल्ली में हवा और पानी में प्रदूषण से राहत कब मिलेगी, इसका कोई पता नहीं है और केजरीवाल पंजाब में वायदे कर रहे हैं। अलका लांबा ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह 2022 में होनेवाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करें। 

अलका लांबा ने कहा कि पंजाब में बेअदबी कांड आज बड़ा सवाल है और पंजाब सरकार इसके दोषियाें को पकड़ेगी। इस मामले में काम नहीं हुआ इसलिए कांग्रेस  सरकार का नेतृत्व पार्टी ने बदला। चरणजीत सिंह  चन्नी को पंजाब के लोगों का दर्द पता है। चन्नी आज मुख्यमंत्री हैं और वही चुनाव को लीड करेंगे। आज ही कांग्रेेसमें याामिल हुए पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला के गन कल्‍चर वाले गाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि उनके केस के  मामले में कानून अपना काम करेगा। 

इस मौके पर मौजूूद पंजाब के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री वेरका ने कहा केजरीवाल ने पंजाबी सीख ली है इसीलिए वह मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करेंगे। व‍ह खुद पंजाब का मुख्यमंत्री बनना चाहते हैंैं। 

chat bot
आपका साथी