पंजाब में कांग्रेस की सभी 13 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित, घुबाया व राजा वडिंग को टिकट

कांग्रेस ने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया और बठिंडा से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को टिकट दिया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 05:32 PM (IST)
पंजाब में कांग्रेस की सभी 13 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित, घुबाया व राजा वडिंग को टिकट
पंजाब में कांग्रेस की सभी 13 सीटों पर प्रत्‍याशी घोषित, घुबाया व राजा वडिंग को टिकट

चंडीगढ़, जेएनएन। कांग्रेस ने पंजाब की सभी 13 सीटों के लिए अपने उम्‍मीदवार घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने शनिवार को फिरोजपुर और बठिंडा से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शिअद छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शेर सिंह घुबाया को फिरोजपुर और विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग को बठिंडा सीट पर मैदान में उतारा गया है। इससे पहले कांग्रेस 11 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित कर चुकी थी।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग फिरोजपुर ओर शेर सिंह घुबाया बठिंडा से कांग्रेस उम्‍मीदवार

श‍निवार देर शाम कांग्रेस ने पंजाब की दो बची सीटों फिरोजपुर और बठिंडा से अपने प्रत्‍याशियों के नाम घोषित किए। इन दो सीटों के लिए उम्‍मीदवार तय करने को लेकर कांग्रेस में गतिरोध बना हुआ था। बठिंडा से केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ कांग्रेस प्रत्‍याशी तय करने को लेकर पार्टी में काफी घमासान मचा रहा। पहले मनप्रीत सिंह बादल की चर्चा चली तो बाद में नवजोत सिंह सिद्धू की पत्‍नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का नाम लिया गया। इन दोनों के इन्‍कार के बाद युवक कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

 इसी तरह फिराेेजपुर सीट को लेकर भी चर्चाएं गर्म रहीं। शिअद से कांग्रेस में शामिल हुए शेर सिंह घुबाया के दावों के बावजूद उनके टिकट मिलने पर संदेह भी जताए जाते रहे। अब उनको टिकट मिल गया है तो यहां से शिअद की ओर से पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल के खड़े होने की संभावना से यहां मुकाबला बेहद हॉट होने की संभावना बन गई है।

अभी तक शिअद ने फिरोजपुर और बठिंडा सीटों के लिए इन उम्मीदवारों का ऐलान किया है, लेकिन फिरोजपुर से सुखबीर सिंह बादल और बठिंडा से उनकी पत्‍नी व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत काैर बादल का चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। शिअद अपने हिस्‍से की 10 सीटों में से आठ पर अपने प्रत्‍याशी घोषित कर चका है। भाजपा ने अभी तक अपने हिस्‍से की तीन सीटों गुरदासपुर, अमृतसर व होशियारपुर से उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।

पंजाब में अब घोषित कांग्रेस प्रत्‍याशी

1. अमृतसर :    गुरजीत औजला।

2. गुरदासपुर :    सुनील जाखड़।

3. जालंधर :       चौधरी संतोख सिंह।

4. लुधियाना :     रवनीत बिट्टू।

5. पटियाला :     परनीत कौर।

6. होशियारपुर :  राजकुमार चब्बेवाल।

7. फरीदकोट :   मोहम्‍मद सदीक।

8. फतेहगढ़ साहिब : अमर सिंह।

9. खडूर साहिब : जसबीर डिंपा

10. श्री आनंदपुर साहिबः मनीष तिवारी

11. संगरूरः केवल ढिल्लों

12. बठिंडा : अमरिंदर सिंह वडिंग।

13. फिरोजपुर :शेर सिंह घुबाया।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी