कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, नगर निगम चुनाव में जुटेगी टीम

कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। शनिवार शाम कांग्रेस की नई टीम के पदाधिकारियों के नाम की लंबी चौड़ी सूची की घोषणा कर दी गई है। इसमें पार्टी ने अपने ज्यादातर पुराने नेताओं पर ही विश्वास जताया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:37 PM (IST)
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, नगर निगम चुनाव में जुटेगी टीम
कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी गठित, नगर निगम चुनाव में जुटेगी टीम

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़

कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। शनिवार शाम कांग्रेस की नई टीम के पदाधिकारियों के नाम की लंबी चौड़ी सूची की घोषणा कर दी गई है। इसमें पार्टी ने अपने ज्यादातर पुराने नेताओं पर ही विश्वास जताया है। दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव में जीत दिलवाने की जिम्मेदारी इन नए मनोनीत किए गए पदाधिकारियों के कंधों पर आ गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में अधिकतर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल और कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के ही विश्वास पात्र शामिल है। प्रदेश कार्यकारिणी में 100 से ज्यादा नेताओं को शामिल किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में छह युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और 25 एससी वर्ग के नेताओं को शामिल किया गया है जिसमे 15 वाल्मीकि समुदाय के नेताओं को जगह दी गई है। 11 महिलाओं को पदाधिकारी बनाया गया है। विक्रम चोपड़ा को कैशियर की जिम्मेदारी दी गई है। युवाओं को भी नई कार्यकारिणी में जगह दी गई है। नई टीम को मंजूरी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद घोषित किया गया है। आठ उपाध्यक्ष किए मनोनीत

पवन शर्मा, भूपेंद्र सिंह बढ़हेडी,कांग्रेस पार्षद दल के नेता देवेंद्र सिंह बबला, हाफिज अनवर उल हक, हरफूल चंद कल्याण, जतिदर भाटिया, जगजीत सिंह कंग और जगीर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नौ महासचिव किए मनोनीत

हरमोहिदर सिंह लक्की, हरमेल केसरी मीनाक्षी चौधरी, शशि शंकर तिवारी, पार्षद गुरबख्श रावत, विनोद शर्मा, गुरप्रीत सिंह गाबी, लव कुमार और अच्छे लाल गौड़ को महासचिव बनाया गया है। 24 सचिव बनाए

रामचरण गुप्ता, जतिदर सिंह धामी, अजय जोशी, जगदीश शर्मा, यादविदर मेहता, अजय शर्मा, रमेश अहूजा, राकेश शर्मा, आनंद सिंह कजेहड़ी, सुरजीत ढिल्लो, प्रेम लता, हाजी जाहिद परवेज खान, सतबीर गर्ग, गुरचरण सिंह, मिहर गुलेरिया, विपीन जोत सिंह अमन, शमशेर लोहटिया, रवि ठाकुर, दिलावर सिंह, राम करन गुर्जर, सतीश मेहकल, सचिन गालव, मलकियत सिंह और राणा करनबीर सिंह को सचिव मनोनीत किया गया है।

23 संगठन सचिव

साहिल दूबे, रजनी तलवार, कुलदीप सिंह, रोशन लाल,श्रीपाल वर्मा, सुनीता सरिन, हीरा लाल कुंद्रा, हरजिदर सिंह, प्रवीण नारंग बंटी, मेघा कल्याण, प्रेम पाल चौहान, यंकी कालिया, सियाराम, मोहम्मद सलीम खान, पवन अठवाल, सुभाष गहलोत, पारस नाथ, खलील अहमद, वीरेंद्र राय, संजीव बिरला, कुलदीप कैंबवाला, भगवती प्रसाद गौड़ और नवीन बिट्टा को सगठन सचिव बनाया गया है।

इन्हें बनाया स्थायी आमंत्रित सदस्य

महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, सेवा दल चेयरमैन, एनएसयूआई अध्यक्ष, रामपाल शर्मा, गुरचरण दास काला, कमलेश बनरासी दास, विजय राणा, पार्षद सतीश कैंथ, कुलदीप सिंह कजेहड़ी, दर्शन गर्ग, हाकम सरहदी, रुपिदर सिंह रूपी, देवेंद्र सिंह लुभाना, राजेश शर्मा, नंदिता हुड्डा आर ठाकुर करतार सिह को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

इन्हें बनाया विशेष आमंत्रित सदस्य

मोहन सिंह राणा, मोहम्मद सादिक, हेमंत पाठक, बचीराम, कुलवंत सिंह, सुरेंद्र जगोता, बलराज सिंह, मंजीत सिंह चौहान, जलील अहमद, परमजीत सिंह, कमलेश चौधरी, नरेश कुमार, विकास सोनी, राजेश बहल और राज पाल सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य में यह ले पाए जगह

पवन कुमार बंसल, प्रदीप छाबड़ा, सुभाष चावला, एचएस लक्की, दीपा दूबे, चमन लाल शर्मा, रामचंद्र गुप्ता, शीला देवी, कृष्ण लाल, देवेंद्र सिंह बबला, शशिशंकर तिवारी, कमलेश, भजन कौर, पवन शर्मा, हरफूल चंद कल्याण, गुरबख्श रावत, भूपेंद्र सिंह बढ़हेडी, डीडी जिदर, राणा करमवीर सिंह, जतिदर भाटिया, विनोद शर्मा, डा इरशाद हसन, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र लुभाना, जीत सिंह, अनीता शर्मा, कप्तान सिंह, हाफिज अनवर हक, जगजीत सिंह कंग, मीनाक्षी चौधरी, विक्रम चोपड़ा, गुरप्रीत सिंह गाबी, हरमेल केसरी, अच्छे लाल गौड़, जागीर सिंह और अरूण तलवार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

प्रवक्ताओं को एक और पद

कांग्रेस एक पद एक नेता की नीति पर काम नहीं कर रहा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्त एचएस लक्की को महासचिव मनोनीत किया गया। जबकि प्रवक्ता हरमेल केसरी और गुरबख्श रावत को भी प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में उन नेताओं में रोष है जिन्हें एक भी पद नहीं मिल पाया है। कोटस

प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। अब पार्टी सगठन पहले से ज्यादा मजबूती के साथ काम करेगा। कार्यकारिणी में सभी वर्गो का ध्यान रख गया है। सभी नेताओं को नगर निगम चुनाव में जुटने के लिए कमर कसने के लिए कह दिया गया है। अब जिला कार्यकारिणी और अन्य प्रकोष्ठों का भी गठन किया जाएगा।

सुभाष चावला, अध्यक्ष ।

chat bot
आपका साथी