आप के चुनाव लड़ने का कांग्रेस को नुकसान, भाजपा को फायदा

आम आदमी पार्टी ने दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस समय आप की सक्रियता से सबसे ज्यादा डर कांग्रेस को है क्योंकि भाजपा के खिलाफ जो वोट सीधा कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है अब आप के मैदान में उतरने से विपक्ष में वोट बंट जाएगा जबकि आप के चुनाव लड़ने का फायदा भाजपा मानकर चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 11:30 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 11:30 PM (IST)
आप के चुनाव लड़ने का कांग्रेस को नुकसान, भाजपा को फायदा
आप के चुनाव लड़ने का कांग्रेस को नुकसान, भाजपा को फायदा

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस समय आप की सक्रियता से सबसे ज्यादा डर कांग्रेस को है क्योंकि भाजपा के खिलाफ जो वोट सीधा कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है अब आप के मैदान में उतरने से विपक्ष में वोट बंट जाएगा जबकि आप के चुनाव लड़ने का फायदा भाजपा मानकर चल रही है। इसलिए भाजपा इस समय अपना कैडर वोट के सहारे फिर से नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के सपने देख रही है। जबकि कांग्रेस नेताओं को अब भी संभावना है कि आम आदमी पार्टी साल 2016 के नगर निगम चुनाव में जिस समय एन मौके पर पलट गई थी उसी तरह से इस बार भी आप पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पीछे हट जाएगी। जबकि आप के नेताओं का कहना है कि इस बार ऐसा नहीं होगा। इस समय कांग्रेस से कई नेता आप में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा इसी शर्त में ही आप में शामिल हुए है कि पार्टी दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव में मैदान में उतरे

आप चंडीगढ़ प्रभारी और दिल्ली से विधायक ने की बैठक

नगर निगम चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में आप चंडीगढ़ प्रभारी और दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह ने वीरवार को पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में आप चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा, अध्यक्ष प्रेम गर्ग और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष चंद्रमुखी शर्मा भी मौजूद थे। बैठक के बाद जरनैल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ नगर निगम की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी नेतृत्व ने वार्ड स्तर के नेताओं से विचार-विमर्श कर बूथ स्तर पर पार्टी को रचनात्मक रूप से मजबूत करने की रणनीति तैयार की है। बैठक के दौरान वार्ड स्तर की समस्याओं का भी जिक्र किया गया। उन्होंने कहा कि निगम का चुनाव भ्रष्टाचार मुक्त चंडीगढ़, लोगों और गांवों की समस्याओं के आधार पर और सिटी ब्यूटीफुल की सुंदरता को बहाल करने सहित समस्याओं के समाधान के मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

समय के साथ चंडीगढ़ को आगे नहीं बढ़ने दिया : छाबड़ा

आप चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि देश का खूबसूरत शहर चंडीगढ़ भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के कारण बदसूरत शहर बन गया है। नगर निगम पर काबिज पार्टियों ने समय के साथ चंडीगढ़ को आगे नहीं बढ़ने दिया, बल्कि इसे परिवारवाद के राज में डूबा दिया है।

गांवों में अच्छी सुविधाएं नहीं पहुंची : प्रेम गर्ग

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि चंडीगढ़ के गांवों को नगर निगम में शामिल करने के बावजूद गांवों में अच्छी सुविधाएं नहीं पहुंची। गांवों को निगम में शामिल कर बनाए गए नए वार्डों में सार्वजनिक सेवाओं, पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति और सड़कों के निर्माण का अभाव है।

लोगों को केजरीवाल मॉडल के बारे में बताएंगे: शर्मा

चुनाव समिति के चेयरमैन चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के लोगों को दिल्ली में केजरीवाल मॉडल के बारे में बताएगी और दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में भी सुविधाएं मुहैया कराएगी। इस अवसर पर युवा नेता दिनेश दलेर, विक्रम पुंडीर सहित अन्य नेता भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी