कांग्रेस व अकालियों ने किसानों के नाम पर की केवल राजनीति : आप

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि अकालियों ने दस साल सत्ता में रहते हुए किसानों का कर्ज माफ करने की बात नहीं की अब पिछले तीन साल से कांग्रेस भी किसानों को कर्ज माफी के नाम पर गुमराह कर रही है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 10:22 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 10:22 AM (IST)
कांग्रेस व अकालियों ने किसानों के नाम पर की केवल राजनीति : आप
आप का कहना है कि कांग्रेस व अकालियों ने कभी किसानों के हित में फैसला नहीं किया।

डेराबस्सी, जेएनएन। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता स्वीटी शर्मा ने कृषि विधेयकों पर विरोध कर रही कांग्रेस व अकाली दल को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि दोनों दलों ने सत्ता में रहते हुए कभी किसानों के हक में फैसला नहीं किया और आज किसानों पर राजनीति करते हुए मगरमच्छ के आंसू बहाने में लगे हुए हैं।

स्वीटी शर्मा स्थानीय राम मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि अकालियों के राज में पंजाब के किसानों ने आत्महत्याएं कीं। यह सिलसिला आज भी जारी है। अकालियों ने दस साल सत्ता में रहते हुए किसानों का कर्ज माफ करने की बात नहीं की अब पिछले तीन साल से कांग्रेस भी किसानों को कर्ज माफी के नाम पर गुमराह कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए विधेयकों पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। कांग्रेस और अकालियों को जब पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती दिखाई दी तो उन्होंने विधेयकों का विरोध शुरू कर दिया। सच्चाई यह है कि दोनों राजनीतिक दल आज किसानों के हित की लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं बल्कि अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान अमनदीप, राहुल, परवीन, गौरव चावला, मनीष, साहिल, जतिंदर सिंह समेत कई युवाओं ने आप का दामन थामने का एलान किया। स्वीटी शर्मा ने युवाओं का स्वागत।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी