दीपावली के बाद चंडीगढ़ में लागू होगी आचार संहिता

दीपावली के बाद नगर निगम चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद कोई भी नया काम पास नहीं होगा। इसके साथ ही नीतिगत फैसले भी लागू नहीं हो पाएंगे और तबादलों पर भी रोक लग जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 06:00 AM (IST)
दीपावली के बाद चंडीगढ़ में लागू होगी आचार संहिता
दीपावली के बाद चंडीगढ़ में लागू होगी आचार संहिता

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

दीपावली के बाद नगर निगम चुनाव के मद्देनजर चंडीगढ़ में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद कोई भी नया काम पास नहीं होगा। इसके साथ ही नीतिगत फैसले भी लागू नहीं हो पाएंगे और तबादलों पर भी रोक लग जाएगी। चुनाव दिसंबर माह में होना है। हालांकि आचार संहिता लागू होने से पहले 29 अक्टूबर को नगर निगम के सदन की बैठक होनी तय है।

चुनाव आयोग की ओर से आचार संहिता लागू करने के साथ ही चुनाव का शेड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि 10 नवंबर को आचार संहिता लागू हो जाएगी। हालांकि 29 अक्तूबर को होने वाली सदन की बैठक में विकास के कुछ प्रस्ताव पास होने के लिए आ रहे हैं। इसी बैठक में वेंडर्स को कोरोना काल की लाइसेंस फीस में छूट देने का प्रस्ताव पास होगा।

प्रशासन के अनुसार नगर निगम चुनाव के लिए नवंबर माह के अंत में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उम्मीद है कि राजनीतिक दल 22 नवंबर तक अपने सभी 35 वार्ड के लिए उम्मीदवार तय कर देंगे। 19 दिसंबर (रविवार को)मतदान की तारीख तय की जाएगी। जबकि 22 दिसंबर को मतगणना की तारीख तय की जा सकती है। इसके बाद मेयर चुनाव के लिए पहली जनवरी को मतदान होगा।

मालूम हो कि जिस पार्टी के सबसे ज्यादा पार्षद जीतेंगे, मेयर उसका ही बनेगा। नगर निगम के नए कार्यकाल के पहले साल मेयर का पद महिला पार्षद के लिए रिजर्व है। नगर निगम के अनुसार चुनाव आचार संहिता के दौरान जो काम पास हो चुका है उसका टेंडर लगने के बाद वह काम शुरू हो सकता है। जबकि कोई नया काम पास नहीं हो सकता है। जब पिछले सप्ताह चुनाव आयोग ने ड्रा आयोजित किया था, उसी दिन कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने चुनाव आयुक्त को तुरंत प्रभाव से आचार संहिता लागू करने की मांग की थी जिस पर भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने आपत्ति जताई थी।

chat bot
आपका साथी