क्लब मालिक बोले- हमारा लॉकडाउन कब होगा खत्म

प्रशासन की रात 10 बजे तक की ढील के बावजूद शहर के कई नाइट क्लब डिस्कोथेक और बार बंद पड़े हैं। इन क्लब मालिकों का कहना है कि उनका लॉकडाउन कब खतम होगा। रात 9 से 10 बजे के बीच क्लब और डिस्कोथेक में गेस्ट आते है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 09:16 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 09:16 PM (IST)
क्लब मालिक बोले- हमारा लॉकडाउन कब होगा खत्म
क्लब मालिक बोले- हमारा लॉकडाउन कब होगा खत्म

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ :

प्रशासन की रात 10 बजे तक की ढील के बावजूद शहर के कई नाइट क्लब, डिस्कोथेक और बार बंद पड़े हैं। इन क्लब मालिकों का कहना है कि उनका लॉकडाउन कब खतम होगा। रात 9 से 10 बजे के बीच क्लब और डिस्कोथेक में गेस्ट आते है। ऐसे में रात सिर्फ 10 बजे तक क्लब खोलने से मालिकों को नुकसान है। नाइट क्लब और डिस्कोथेक में सुबह के समय ईका दुका ही गेस्ट आते हैं। ऐसे में रात में जल्द क्लब बंद होने के कारण कमाई नहीं हो सकती। जबकि एक क्लब व डिस्कोथेक का किराया हर महीने का छह से सात लाख रुपये है। हुक्के पर पाबंदी के चलते नहीं आ रहे गेस्ट

क्लब मालिकों का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने हुक्के पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। पंचकूला और मोहाली में चोरी से क्लबों में हुक्का सर्व किया जा रहा है। ऐसे में शहर के क्लब के शौकीन अब पंचकूला और मोहाली जाने लगे हैं। क्लब मालिकों का कहना है कि अगर हुक्का पूरी तरह बैन करना है तो पूरी ट्राईसिटी में हुक्के पर पाबंदी को लेकर कानून बनना चाहिए। दो महीने के लॉकडाउन के कारण फिर हुआ लाखों का नुकसान

दो महीने के लॉकडाउन के कारण क्लब, रेस्टोरेंट्स और डिस्कोथेक मालिकों को फिर लाखों का नुकसान हुआ है। इससे पहले लगे लॉकडाउन से अभी क्लब मालिक उभरे भी नहीं थे कि एक बार फिर लाखों रुपये का कर्जा खड़ा हो गया। क्लब में रात 10 बजे के बाद ही गेस्ट आते हैं, ऐसे में क्लब की टाइमिग रात सिर्फ 10 बजे तक होने के कारण अभी सेक्टर-26 में 20 से ज्यादा क्लब नहीं खुले हैं। प्रशासन से हम मांग करते हैं कि क्लब की टाइमिग पहले की तरह रात एक बजे तक की जाए।

- नीरज खरब, मालिक, मिनिस्ट्री आफ बार एक्सचेंज ऑनर, सेक्टर-26 क्लब की टाइमिग पहले की तरह रात एक बजे तक होनी चाहिए। क्लब में अकसर गेस्ट रात नौ बजे के बाद आते हैं। ऐसे में क्लब खोलने से खर्चा निकाल पाना मुश्किल हैं। प्रशासन से हम मांग करते हैं कि टाइमिग को बढ़ाया जाए।

- राजिदर चौहान, मैनेजर, बूमबॉक्स, सेक्टर-9 क्लब की टाइमिग रात एक बजे तक होनी चाहिए। दो महीने के लॉकडाउन के कारण किराया पेंडिग पड़ा है। पहले लगे लॉकडाउन के कारण काफी नुकसान हो चुका है।

-कपिल कटारिया, मालिक, चेजर्स, सेक्टर-9

chat bot
आपका साथी