चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में सफाई व्यवस्था चरमराई, घरों के आगे बह रहा सीवरेज का पानी

सेक्टर के लोगों ने बताया कि बीते एक महीने से गली की मुख्य सीवरेज लाइन में दिक्कत होने के कारण लगातार गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। लोगों के घरों के सामने गंदे पानी खड़ा रहता है और बदबू के कारण लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 03:55 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 03:55 PM (IST)
चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में सफाई व्यवस्था चरमराई, घरों के आगे बह रहा सीवरेज का पानी
सेक्टर 45 के घरों के आगे बह रहा सीवरेज का पानी।

चंडीगढ़, जेएनएन। स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले चंडीगढ़ के सेक्टर-45 बुडैल निवासी बीते एक महीने से गंदगी से परेशान हैं, लेकिन चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी यहां रहने वाले लोगों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। लोगों के घरों के सामने लगातार सीवरेज का गंदा पानी बह रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सेक्टर-45 की गली नंबर दो के लोगों का कहना है कि बीते करीब एक महीने से यहां की गली के मुख्य सीवरेज लाइन में दिक्कत होने के कारण लगातार गंदे पानी का रिसाव हो रहा है। लोगों के घरों के सामने गंदे पानी खड़ा रहता है और बदबू के कारण लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ रहा है। मामले में कई बार नगर निगम और प्रशासन के दूसरे अधिकारियों को शिकायत दी गई लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। 

लोगों का आरोप है कि स्थानीय पार्षद के सामने भी इस समस्या को कई बार रखा जा चुका है, लेकिन कोई हल नहीं निकला यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि चंडीगढ़ से जैसे साफ-सुथरे शहर में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अधिकारी आंख बंद किए हुए हैं। यहां की समस्या इन दिनों सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। जिसमें अधिकारियों पर सीधे तौर पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया जा रहा है।

यहां के निवासियों का कहना है कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय पार्षद या फिर नगर निगम दफ्तर के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यहां के निवासियों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो कभी भी यहां बीमारी फैल सकती है, जिसके लिए संबंधित अधिकारी और पार्षद जिम्मेदार होंगे। मामले की शिकायत यूपी एडवाइजर और नगर निगम कमिश्नर को भी भेजी गई है। लेकिन अभी तक मामले में कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई।

chat bot
आपका साथी