बीडब्ल्यू अप्लॉज 2021 में सिटी गर्ल आंचल बनी बेस्ट एंकर

कड़ी मेहनत और लगन से हर मुश्किल काम हो जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शहर की लड़की आंचल बाजवा ने जिन्होंने बीडब्ल्यू अप्लॉज 2021 अवार्ड में दो गोल्ड जीते हैं। आंचल ट्राईसिटी की पहली लड़की है जिसने यह अवार्ड अपने नाम किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:29 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:29 AM (IST)
बीडब्ल्यू अप्लॉज 2021 में सिटी गर्ल आंचल बनी बेस्ट एंकर
बीडब्ल्यू अप्लॉज 2021 में सिटी गर्ल आंचल बनी बेस्ट एंकर

वैभव शर्मा, चंडीगढ़

कड़ी मेहनत और लगन से हर मुश्किल काम हो जाता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है शहर की लड़की आंचल बाजवा ने, जिन्होंने बीडब्ल्यू अप्लॉज 2021 अवार्ड में दो गोल्ड जीते हैं। आंचल ट्राईसिटी की पहली लड़की है जिसने यह अवार्ड अपने नाम किया। कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण की वजह से इस वर्ष इसे ऑनलाइन आयोजित किया। अवार्ड कार्यक्रम में आंचल को बेस्ट एंकर अवार्ड से भी नवाजा गया, जिसके लिए उन्हें गोल्ड मेडल मिला। वहीं आंचल ने बेस्ट प्राइवेट और सोशल इमेसी के साथ सबसे स्टाइलिश इमेसी का अवार्ड भी अपने नाम किया। आंचल ने कहा कि यह सब उनकी मां के आशीर्वाद के बिना मुमकिन नहीं था। आंचल अपनी मां डॉ. निक्की बाजवा के साथ की वजह से ही सफलता के आसमान को छू रही है।

मां बोली बेटी पर गर्व, हर किसी को दे आंचल जैसी बेटी

निक्की ने बताया कि आंचल ने अपनी मेहनत और लगन से आज यह मुकाम हासिल किया है। लड़की होने के बावजूद आंचल ने कभी भी कठिनाई और मुश्किल समय में हार नहीं मानी। आंचल जैसी बेटी पाकर को खुश है। उन्हें हमेशा आंचल पर गर्व है। जो मुकाम वो हासिल कर रही है, उसमें ओर सफल हो।

स्कूल और कॉलेज से एंकरिग का सफर पहुंचा खेल के मैदान पर

आंचल स्कूल और कॉलेज में भी एंकरिग करती रही थी, जिससे उन्हें एंकरिग करने का काफी अनुभव हो गया था। धीरे धीरे एंकरिग का यह सफर खेल के मैदान तक जा पहुंचा। आंचल ने प्रो. कबड्डी लीग जैसे बड़े स्पो‌र्ट्स इवेंट्स में अपनी एंकरिग से हर किसी को आकर्षित किया। वहीं वर्ष 2018 में चंडीगढ़ की आंचल प्रो. कबड्डी लीग में एंकरिग करने वाली ट्राईसिटी की पहली लड़की भी बनी। वह स्टार स्पो‌र्ट्स-प्रो कबड्डी और कलर्स इन्फिनिटी-ग्लोबल पोकर लीग के साथ बॉक्स क्रिकेट लीग और महालक्ष्मी रेस कोर्स (मुंबई) में रेसिग सीजन के लिए एंकरिग की।

इंजीनियरिग के साथ स्पो‌र्ट्स में भी नहीं पीछे

आंचल ने पीयू के यूआइईईटी से इंजीनियरिग की डिग्री हासिल की है और खेल भी 300 से ज्यादा मेडल जीते है। एंकरिग और स्टाइल के अलावा आंचल स्पो‌र्ट्स में भी पीछे नहीं है। स्कूल और कॉलेज स्तर पर आंचल के नाम कई मेडल है।आंचल ने अपने आपको एक ही खेल तक सीमित नहीं रखा था। तैराकी, वुशू, मार्शल आ‌र्ट्स और एथलेटिक्स के लिए इंटर स्कूल, डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और नेशनल लेवल पर कई पुरस्कार जीते।

प्रेसिडेंटल अवार्ड और स्टेट अवार्ड से हुई सम्मानित

उन्हें वर्ष 2006 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। यह एक प्रेसिडेंटल अवार्ड जो भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसे 18 वर्ष से कम उम्र में असाधारण उपलब्धि हासिल करने पर दिया जाता है। आंचल को वर्ष 2007 और 2009 में पंजाब सरकार की ओर से राजकीय सम्मान के रूप में दो बार खेलकूद में उत्कृष्टता अवार्ड मिला है। इसके अलावा दिल्ली में हुई मैराथन में आंचल के नाम दो ब्रांज मेडल भी है।

chat bot
आपका साथी