ट्रांजिट प्वाइंट नहीं टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा चंडीगढ़, CITCO ने शुरू किया सर्वे, फिर बनेगी पॉलिसी

टूरिस्ट को चंडीगढ़ लाने और रोकने के लिए पॉलिसी तैयार करेगा। इसके लिए यूटी प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमेंट ने एक सर्वे शुरू किया है। इस ऑनलाइन सर्वे में लोगों से उनकी टूरिज्म से जुड़ी राय जानी जाएगी। साथ ही शहर में उन्हें क्या पसंद है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 03:52 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:52 PM (IST)
ट्रांजिट प्वाइंट नहीं टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनेगा चंडीगढ़, CITCO ने शुरू किया सर्वे, फिर बनेगी पॉलिसी
टूरिस्ट खींचने के लिए सिटको और आइआरसीटीसी ने भी एक समझौता किया है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में टूरिज्म को उस तरह से बढ़ावा नहीं दिया जा सका जैसे होना चाहिए था। अभी भी चंडीगढ़ केवल ट्रांजिट प्वाइंट बनकर रह गया है। यहां से टूरिस्ट हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे हिल स्टेशनों को निकल जाते हैं। लेकिन चंडीगढ़ में नहीं रुकते। अब प्रशासन ऐसे आकर्षक टूरिस्ट पैकेज तैयार करेगा कि टूरिस्ट चंडीगढ़ एक से तीन दिन तक रुके। चंडीगढ़ केवल ट्रांजिट प्वाइंट बनकर न रहे।

टूरिस्ट खींचने के लिए सिटको और आइआरसीटीसी ने भी एक समझौता किया है। टूरिज्म डिपार्टमेंट अब टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े बदलाव करने जा रहा है। टूरिस्ट को चंडीगढ़ लाने और रोकने के लिए पॉलिसी तैयार करेगा। इसके लिए यूटी प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमेंट ने एक सर्वे शुरू किया है। इस ऑनलाइन सर्वे में लोगों से उनकी टूरिज्म से जुड़ी राय जानी जाएगी। साथ ही शहर में उन्हें क्या पसंद है। कौन से टूरिस्ट प्लेस सबसे ज्यादा पसंद हैं। टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित किए जाने वाले इवेंट से संतुष्ट हैं या कोई बदलाव चाहते हैं। कैसे कार्यक्रमों को बढ़वा देना चाहते हैं। ऐसे विभिन्न तरह के वैकल्पिक सवाल इस सर्वे में पूछे गए हैं। एक सवाल के लिए एक या उससे ज्यादा विकल्पों का चयन किया जा सकता है। रेजिडेंट्स तीन नवंबर तक इस सर्वे में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं।

बता दें कि होम कम टूरिज्म सेक्रेटरी नितिन यादव ने हाल ही में यूटी प्रशासन ज्वाइन किया है। उन्होंने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का सर्वे कंडक्ट करने के लिए कहा है। यह सर्वे पूरे शहर से जुड़ा है। टूरिस्ट प्लेस, एक्टिविटी, नाइट लाइफ और अन्य चीजों को इसमें शामिल किया गया है।

यहां दीजिए अपनी राय

अगर आप भी टूरिज्म से जुड़ा कोई बदलाव शहर में चाहते हैं तो https://bit.ly/3auONSV लिंक पर विजिट कर सर्वे का हिस्सा बन सकते हैं। सर्वे पूरा होने के बाद लोगों के जैसे सुझाव आएंगे उस पर विश्लेषण कर टूरिज्म डिपार्टमेंट काम करेगा।

chat bot
आपका साथी