चंडीगढ़ में चलाया चाइल्ड लेबर फ्री सिटी अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिये दुकानदार किए अवेयर

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ को चाइल्ड लेबर फ्री सिटी बनाने के उद्देश्य से चाइल्ड फ्रेंडली सिटी इनिशिएटिव के तहत अभियान चलाया गया। इसको लेकर चंडीगढ़ लेबर सेल कमेटी चंडीगढ़ व्यापार मंडल और डान बोस्को नवजीवन सोसायटी ने जिला राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 04:49 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 04:49 PM (IST)
चंडीगढ़ में चलाया चाइल्ड लेबर फ्री सिटी अभियान, नुक्कड़ नाटक के जरिये दुकानदार किए अवेयर
चंडीगढ़ को चाइल्ड फ्री सिटी बनाने के लिए अभियान चलाया गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ शहर को बालश्रम मुक्त करने और बाल संरक्षण के अधिकार को बढ़ावा देने के लिए चाइल्ड फ्रेंडली सिटी इनिशिएटिव के तहत सेक्टर-34 में एक अभियान चलाया गया। चंडीगढ़ लेबर सेल कमेटी-(चंडीगढ़ व्यापार मंडल) और डान बोस्को नवजीवन सोसायटी ने जिला राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया।

अभियान की शुरुआत सेक्टर 34 की मार्केट से की गई, जहां डान बोस्को नवजीवन सोसायटी के बच्चों ने दुकानदारों को बच्चों से काम न करवाने की शपथ दिलाई। इस अभियान का समर्थन करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जागरूकता अभियान के तहत युवा सदस्यों ने बाल श्रम के विषय पर नुक्कड़ नाटक के जरिये जागरूक किया गया।

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष चरणजीव सिंह, चंडीगढ़ लेबर सेल के चेयरमैन रविंदर सिंह बिल्ला और ड्राइव का समर्थन करने के लिए रीजी टाम डायरेक्टर डान बोस्को नवजीवन सोसायटी, सीएफसीआइ टीम, चाइल्डलाइन 1098 टीम और पैरा लीगल वॉलंटियर्स ने भी इस मुहिम में हिस्सा लिया।

चाइल्ड फ्रेंडली सिटी इनिशिएटिव प्रोजेक्ट मैनेजर नेहा नाहर ने बताया कि उनका उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों से अवगत करवाना है। नेहा ने कहा कि वर्ष 2018 में उन्होंने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। अभी प्रोजेक्ट के तहत 20 चिल्ड्रन पार्लियामेंट चल रही है। हमारी कोशिश की है कि बच्चों को शिक्षित किया जा सके। नेहा ने बताया कि उनकी संस्था बच्चों को शिक्षित करने का भी कार्य कर रही है, जिससे वो भविष्य में एक सफल नागरिक बने।

chat bot
आपका साथी