चंडीगढ़ में एक्टिवा सवार मां-बेटे को टक्कर मार बच्चे के अपहरण की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपित

चंडीगढ़ में देर रात एक एक्टिवा सवार मां-बेटे को बोलेरो सवार युवकों ने टक्कर मार बच्चे के किडनैप करने की कोशिश की। मां की सतर्कता से बचने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:46 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:06 AM (IST)
चंडीगढ़ में एक्टिवा सवार मां-बेटे को टक्कर मार बच्चे के अपहरण की कोशिश, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपित
चंडीगढ़ में बच्चे के किडनैपिंग की कोशिश की गई।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में देर रात एक एक्टिवा सवार मां बेटा को बोलेरो सवार युवकों ने टक्कर मार बच्चे के किडनैप करने की कोशिश किया। मां की सतर्कता से बचने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर 11 थाना पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपितों की तलाश करने में लगी है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि देर रात अपने बच्ची के साथ एक्टिवा से नया गांव जा रही थी। यूनिवर्सिटी गेट के समीप पहुंचने पर एक्टिवा में तेल खत्म हो गया। जिसके बाद दोनों एक्टिवा लेकर पैदल घर की ओर चलने लगे। इसी दौरान बोलेरो सवार आरोपितों ने तीन से चार चक्कर उनके आगे पीछे लगाया। युवकों के हरकत पर संदेह होने के बाद महिला ने सोचा कि आगे मार्केट के समीप लाइट प्वाइंट पर रुक कर किसी से हेल्प मांग लेंगे। लेकिन लाइफप्वाइंट के पास आरोपितों ने एक्टिवा को टक्कर मार वारदात की कोशिश कर डाली।  

दो आरोपित पहले से छिपे थे

शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि बोलेरो कार में चार आरोपी सवार थे। आरोपितों ने लाइक पॉइंट पर एक्टिवा को टक्कर मारी और गाड़ी आगे रोक लिया। इस दौरान कार सवार एक आरोपित उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा जबकि लाइट प्वाइंट पर पहले से छिपे दो आरोपितों ने बेटे को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश किया। हालांकि शोर मचाने की वजह से आरोपित फरार हो गए।

chat bot
आपका साथी