चंडीगढ़ में रेजिडेंशियल के बाद अब कॉमर्शियल प्रॉपर्टी भी ई-टेंडर से बेचेगा CHB, 205 प्राॅपर्टी की सूची तैयार

रेजिडेंशियल फ्री होल्ड बेसिस प्राॅपर्टी को ई-टेंडर से बेचने के बाद अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को भी इसी प्रक्रिया से बेचेगा। पहली बार बोर्ड ई-टेंडर प्रक्रिया से 36 रेजिडेंशियल फ्री होल्ड प्रॉपर्टी बेचने में कामयाब हुआ है। जिससे अधिकारी फुले नहीं समा रहे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 12:59 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 12:59 PM (IST)
चंडीगढ़ में रेजिडेंशियल के बाद अब कॉमर्शियल प्रॉपर्टी भी ई-टेंडर से बेचेगा CHB, 205 प्राॅपर्टी की सूची तैयार
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अब कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को भी ई-टेंडर से बेचेगा।

चंडीगढ़, जेएनएन। रेजिडेंशियल फ्री होल्ड बेसिस प्राॅपर्टी को ई-टेंडर से बेचने के बाद अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को भी इसी प्रक्रिया से बेचेगा। बोर्ड ने ऐसी 205 प्रॉपर्टी की सूची तैयार कर रखी हैं। इसमें लीज होल्ड और फ्री होल्ड दोनों तरह की प्राॅपर्टी शामिल हैं। जिसमें शॉप, बूथ शामिल हैं। शहर में अलग-अलग जगह यह प्राॅपर्टी स्थित हैं। दरअसल कई बार ऑक्शन के बाद भी सीएचबी अपनी एक भी प्रॉपर्टी नहीं बेच पा रहा था। लेकिन पहली बार बोर्ड ई-टेंडर प्रक्रिया से 36 रेजिडेंशियल फ्री होल्ड प्रॉपर्टी बेचने में कामयाब हुआ है। जिससे अधिकारी फुले नहीं समा रहे। 109 प्रॉपर्टी में से 36 बिकने के बाद जो बची हैं उन्हें भी दोबारा से ई-टेंडर के जरिए बेचा जाएगा। इनकी प्रक्रिया दोबारा से शुरू होगी।

सीएचबी की ई-टेंडर प्रक्रिया में सेक्टर-63 का थ्री बेड रूम एक करोड़ में बेचा

36 लोगों ने चंडीगढ़ में घर खरीदने का सपना साकार कर लिया है। उन्होंने 28 लाख से एक करोड़ रुपये खर्च कर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकान ई-टेंडर में खरीदे हैं। सेक्टर-63 में इक्नोमिकल वीकर सेक्शन केटेगरी का मकान 30 लाख रुपये में बेचा। इसका रिजर्व प्राइज 23 लाख रुपये था। इसी तरह से 44 लाख रुपये रिजर्व प्राइज के वन बेड रूम फ्लैट 50 लाख रुपये में बेचा। सेक्टर-51 में टू बेड रूम फ्लैट को 97 लाख रुपये में बेचा। वहीं सेक्टर-63 में थ्री बेड रूम फ्लैट सबसे महंगा 1.5 करोड़ रुपये का बिका। बोर्ड ने सेक्टर-38वेस्ट, 49, 51 और 63 में 109 फ्री होल्ड बेसिस के मकानों को ई-टेंडर प्रक्रिया से बेेचने के लिए आवेदन मांगे थे। सोमवार को ई-टेंडर खोले गए। जिसमें बोर्ड ने 36 मकानों से 26.58 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइज के बदले 29.41 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जुटाया। यह पहली बार है जब बोर्ड ने ई-टेंडर प्रक्रिया से प्रॉपर्टी बेचने का फैसला लिया और उसमें सफलता हासिल की। कई बार पहले ऑक्शन के जरिए प्रॉपर्टी बेचने के प्रयास हुए लेकिन सफल नहीं हो पाए। अब बोर्ड के अधिकारी इस सफलता से गदगद हैं।

रिजर्व प्राइज से भी ज्यादा मिला रेट

इसमें कई फ्लैट के लिए बोर्ड को सिंगल ही बिड मिली। जो रिजर्व प्राइज से 8-11 लाख तक अधिक रहा। कई मकानों को 12 से 15 लाख तक भी सबसे अधिक बिड मिली। 18.88 लाख सबसे अधिक सेक्टर-63 के थ्री बेड रूम फ्लैट की बिड रिजर्व प्राइज से रही वहीं सबसे कम सेक्टर-51 के टू बेडरूम की बिड 74 हजार रुपये रही। सीएचबी ने रिजर्व प्राइज में दस फीसद की कटौती की थी। सेक्टर-38वेस्ट में एक, 49 में दो, 51 में 17 और 63 में 16 मकान ई-टेंडर से बेचे गए। 12 मकान ऐसे रहे जिनके लिए सिंगल बिड ही आई। रिजर्व प्राइज से अधिक होने की वजह से उसे ही मकान मिलेगा। वहीं एक मकान ऐसा भी रहा जिसके 12 लोगों ने बोली दी। लेकिन सबसे अधिक बोलीदाता सफर बिडर रहा।

अब इतने पैसे कराने होंगे जमा

ई-टेंडर प्रक्रिया में जो सफल बिडर रहे हैं उन्हें कुल बोली की 25 फीसद राशि 10 मई तक जमा करानी होगी। इस राशि में बिडर की पहले से जमा ईएमडी भी शामिल होगी। यह राशि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से हो सकती है। सीएचबी की वेबसाइट पर सफल बिडर की सूची अपलोड कर दी गई है। मदद के लिए बोर्ड ऑफिस में एकाउंट ऑफिसर कंप्यूटर प्रोग्रामर कार्यदिवस में सुबह 11 से चार बजे तक मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी