चंडीगढ़ में सीएचबी 269 प्रापर्टी की करेगा नीलामी, आवेदक को पहले अर्नेस्ट मनी करानी होगी डिपोजिट
अगर आप रहने या बिजनेस के लिए चंडीगढ़ में प्रापर्टी खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपकी यह सर्च अगले कुछ दिनों में पूरी होने जा रही है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अपनी 269 प्रापर्टी की ई-ऑक्शन करने जा रहा है।
चंडीगढ़, जेएनएन। अगर आप रहने या बिजनेस के लिए चंडीगढ़ में प्रापर्टी खोज रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। आपकी यह सर्च अगले कुछ दिनों में पूरी होने जा रही है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अपनी 269 प्रापर्टी की ई-ऑक्शन करने जा रहा है। इसमें रेजिडेंशियल और कमर्शियल दोनों तरह की प्रापर्टी शामिल रहेगी। रेजिडेंशियल केटेगरी में फ्री होल्ड बेस पर 109 और लीज होल्ड बेस पर 11 प्रापर्टी की ऑक्शन की जाएगी। जबकि कमर्शियल केटेगरी में लीज होल्ड बेसिस पर 150 प्रापर्टी को ऑक्शन के जरिए बेचा जाएगा।
यह रहेगी अर्नेस्ट मनी
प्रापर्टी की ऑक्शन के लिए आवेदक को पहले अर्नेस्ट मनी डिपोजिट (ईएमडी) करानी होगी। एक करोड़ रिजर्व प्राइज तक यह दो लाख, एक से डेढ़ करोड़ के बीच रिजर्व प्राइज तो तीन लाख ईएमडी लगेगी। दो से तीन करोड़ में छह लाख, तीन से चार करोड़ में आठ लाख, चार से पांच करोड़ रिजर्व प्राइज तो दस लाख और पांच करोड़ से अधिक रिजर्व प्राइज होने पर 12 लाख ईएमडी लगेगी।
चुनिंदा रेजिडेंशियल फ्री होल्ड प्रापर्टी
प्रापर्टी कवर्ड एरिया प्लाट एरिया रिजर्व प्राइज
टू बेडरूम सेक्टर-49 1171 43.20 71 लाख
टू बेडरूम सेक्टर-49 1148 42 70 लाख
वन बेडरूम सेक्टर-49 647 24 39 लाख
ईडब्ल्यूएस सेक्टर-38 वेस्ट 400 13 24 लाख
रेजिडेंशियल प्रापर्टी लीज होल्ड
प्रापर्टी कवर्ड एरिया प्लाट एरिया रिजर्व प्राइज
एचआइजी सेक्टर-39 1752 75 1.5 करोड़
एमआइजी सेक्टर-38 वेस्ट 060 52 64 लाख
एलआइजी सेक्टर-47सी 375 19.14 22.82 लाख
कमर्शियल प्रापर्टी लीज होल्ड
प्रापर्टी कवर्ड एरिया प्लाट एरिया रिजर्व प्राइज
मनीमाजरा शॉप 142 15.81 35.81 लाख
मनीमाजरा बड़े बूथ 250 27 63 लाख
बे शॉप बेसमेंट सहित सेक्टर-61 675 75 2.13 करोड़