पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा चंडीगढ़ का Rock Garden और कैपिटल कांप्लेक्स, तैयारियों में जुटा प्रशासन

कोरोना महामारी के चलते करीब दो महीने से बंद चंडीगढ़ का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल रॉक गार्डन फिर से पर्यटकों से गुलजार होगा। प्रशासन इसे खोलने की तैयारियों में जुट गया है। पर्यटकों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 01:40 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 01:40 PM (IST)
पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा चंडीगढ़ का Rock Garden और कैपिटल कांप्लेक्स, तैयारियों में जुटा प्रशासन
चंडीगढ़ के रॉकगार्डन को फिर से खोलने की तैयारी हो रही है। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। जैसे जैसे कोरोना महामारी का असर कम हो रहा है पर्यटकों का आगमन सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में बढ़ने लगा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से पर्यटक पहुंचने लगे हैं। चंडीगढ़ में मॉनसून के सुहावने मौसम का लुत्फ उठाने सैलानी आने लगे हैं। कोरोना की वजह से स्कूल कॉलेज सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। इस वजह से बच्चे घरों में रहकर परेशानी महसूस करने लगे थे। अब हालात सामान्य होने पर पेरेंट्स फैमिली के साथ सिटी ब्यूटीफुल घूमने पहुंचने लगे हैं।

पर्यटकों के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों को फिर से खोलने की तैयारी हो रही है। इसके लिए टीम अपने स्तर पर काम शुरू कर चुकी हैं। जिस तरह से ताजमहल खुलते ही पहले दिन पर्यटकों ने दीदार शुरू कर दिया। वैसा ही उत्साह चंडीगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। मार्केट, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, जिम और क्लब सब खुलने से इनमें खोई रौनक लौट आई है।अब तैयारी टूरिज्म सेक्टर को फिर से पटरी पर लाने की है।

वेस्ट टू बेस्ट धरोहर जिसे विश्वभर से देखने सैलानी आते हैं। इस धरोहर का नाम रॉक गार्डन है। अब रॉक गार्डन और वर्ल्ड हेरिटेज कैपिटल कांप्लेक्स जैसे टूरिस्ट प्लेस को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। यह सभी टूरिस्ट प्लेस कोरोना महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद मार्च से ही बंद हैं। हालांकि कैपिटल कांप्लेक्स तो पिछले साल से ही बंद है। इसको भी अब खोलने की तैयारी है। इसके साथ ही शहर के म्यूजियम भी खोले जाएंगे। इससे शहर में एक बार फिर से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। इन सभी के ओपनिंग प्लान पर प्रशासन के अधिकारी काम कर रहे हैं। इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्राेसीजर (एसओपी) जारी होगी। इसमें एक समय में कितने लोग पर्यटन स्थल के अंदर रह सकेंगे एक साथ कितनों को एंट्री मिलेगी यह सब शामिल होगा। शुक्रवार को होने वाली काेविड वॉर रूम मीटिंग में इस पर निर्णय लिया जाएगा। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मौजूदा हालात की समीक्षा करने के बाद इन पर निर्णय लेंगे।

घरों में लंबे समय तक रहे, अब फैमिली सहित पहुंच रहे घूमने

आम दिनों में इन दिनों गर्मियों की छुट्टियां होती थी। जिस वजह से बड़ी संख्या में अास-पड़ोस के राज्यों और विदेशी पर्यटक चंडीगढ़ पहुंचते थे। स्कूलों के ट्रिप भी चंडीगढ़ आते थे। लेकिन कोरोना ने सब बदल दिया। सुखना लेक ओपन हो चुकी है। रॉक गार्डन और म्यूजियम जैसे पर्यटन स्थल खुलने के बाद फिर से हॉस्पिटेलिटी और टूरिज्म सेक्टर बूम करेगा।

chat bot
आपका साथी