चंडीगढ़ के फुटबॉलर संदेश झिंगन को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, चुने गए ‘फुटबॉलर ऑफ द ईयर’

शहर के फुटबॉलर संदेश झिंगन को उनके जन्मदिन पर खास तोहफा मिला है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) ने 2020-21 मैन फुटबॉलर ऑफ द ईयर के लिए सिटी फुटबॉलर संदेश झिंगन को चुना है। संदेश झिंगन सेंट स्टीफंस एकेडमी के ट्रेनी रहे हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 10:30 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 10:30 AM (IST)
चंडीगढ़ के फुटबॉलर संदेश झिंगन को बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट, चुने गए ‘फुटबॉलर ऑफ द ईयर’
एआइएफएफ ने 2020-21 मैन फुटबॉलर ऑफ द ईयर के लिए सिटी फुटबॉलर संदेश झिंगन को चुना है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहर के फुटबॉलर संदेश झिंगन को उनके जन्मदिन पर खास तोहफा मिला है। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआइएफएफ) ने 2020-21 मैन फुटबॉलर ऑफ द ईयर के लिए सिटी फुटबॉलर संदेश झिंगन को चुना है। भारतीय फुटबॉल टीम के स्टार डिफेंडर झिंगन का बुधवार को 28वां जन्मदिन था ऐसे में यह अवॉर्ड मिलना उनके लिए सबसे खास बर्थडे गिफ्ट है। पिछले कई सालों से भारतीय फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे झिंगन ने कई अहम मैचों में भारत को जीत दिलाई है। संदेश झिंगन को वर्तमान समय का बेस्ट भारतीय सेंटर-बैक माना जाता है। बता दें कि बीते साल 2020 में खेल दिवस के मौके उन्हें अर्जुन अवॉर्ड भी मिला है।

अवॉर्ड मिलने पर संदेश झिंगन ने कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए एक सपने का सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि मैं थोड़ा सरप्राइज जरूर था, लेकिन बहुत खुश भी हूं। मैं किसी न किसी से सीखने की कोशिश करता रहता हूं। मैंने कोच से काफी कुछ सीखा है, मैंने अपनी गेम में कई छोटे-छोटे सुधार किए, जिन्होंने मुझे ज्यादा प्रोफेशनल बनाया।

भारतीय फुटबाल टीम के स्टार डिफेंडर संदेश झिंगन चंडीगढ़ से ही हैं। सेंट स्टीफंस एकेडमी से फुटबाल के गुर सिखने वाले संदेश झिंगन कई इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता में नेशनल टीम की कमान संभाल चुके हैं। झिंगन शानदार फुटबॉलर हैं और उनकी मदद से चंडीगढ़ की अंडर-19 टीम ने बीसी राय ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद वह इंडिया की अंडर-23 टीम के सदस्य रहे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाई।

इसके अलावा झिंगन कई प्रतिष्ठित क्लब्स की तरफ से भी खेल चुके हैं। झिंगन साल 2011 में यूनाइडिट सिक्किम की तरफ से खेले, साल 2013-14 के सीजन में वह मुंबई एफसी, साल 2014 में वह केरल ब्लास्टर्स की तरफ से, साल 2015 में वह स्पोर्टिंग गोवा की तरफ से, साल 2016 में वह डीएसके शिवाजियन की तरफ से और साल 2017 से बेंगलुरू एफसी की तरफ से खेल रहे हैं। मौजूदा समय में वह केरला ब्लास्टर्स की तरफ से खेल रहे हैं।

प्रोफाइल

नाम- संदेश झिंगन

जन्म: 21 जुलाई 1993 (आयु 26 वर्ष), चण्डीगढ़

ऊंचाई: 1.88 मी

वजन: 82 किलोग्राम

chat bot
आपका साथी