दिल्ली से भी ज्यादा चंडीगढ़ का कोरोना पॉजिटिव रेट, देशभर में पांचवें स्थान पर

चंडीगढ़ का कोरोना पॉजीटिव रेट दिल्ली से ज्यादा है। चंडीगढ़ में अब तक 10 लाख लोगों पर 84144 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका हैं। इनमें से 14.2 प्रतिशत लोग अब तक पॉजिटिव आ चुके हैं। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 8.1 प्रतिशत है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 02:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 02:59 PM (IST)
दिल्ली से भी ज्यादा चंडीगढ़ का कोरोना पॉजिटिव रेट, देशभर में पांचवें स्थान पर
चंडीगढ़ कोरोना पॉजीटिव रेट मामले में पांचवें नंबर पर। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। चंडीगढ़ में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव रेट राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज किया गया है। पूरे देश में चंडीगढ़ कोराेना टेस्ट पॉजिटिविटी रेट में पांचवें स्थान पर है। देश में इस समय कोरोना टेस्ट पॉजिटिव रेट 7.81 प्रतिशत दर्ज किया गया है। इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट में 14 ऐसे राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को शामिल किया गया है जहां राष्ट्रीय औसत से अधिक कोरोना टेस्ट पाॅजिटिविटी रेट दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ में अब तक 10 लाख लोगों पर 84,144 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका हैं। इनमें से 14.2 प्रतिशत लोग अब तक पॉजिटिव आ चुके हैं। यानी शहर में इस समय 13,848 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।

दिल्ली से भी ज्यादा चंडीगढ़ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव रेट

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह जो रिपोर्ट जारी की है, उसके मुताबिक दिल्ली से भी ज्यादा चंडीगढ़ में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव रेट पाया गया है। दिल्ली में 10 लाख लोगों पर अब तक 2,24,594 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए हैं। दिल्ली में 10 लाख लोगों की आबादी पर जितने टेस्ट हुए, उनका पॉजिटिविटी रेट 8.1 प्रतिशत दर्ज किया गया। यानी दिल्ली 10 लाख लोगों पर 2,24,594 लोगों का कोरोना टेस्ट करने पर इनमें से 8.1 प्रतिशत लोग संक्रमित पाए गए, जो कि चंडीगढ़ से कई गुना अधिक है।

पंजाब और हरियाणा में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव रेट कम

पंजाब और हरियाणा में कोरोना टेस्ट पॉजिटिविटी रेट कम होने के कारण ये दोनोें ही राज्य इस सूची से बाहर है। पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ और दिल्ली के मुकाबले स्थिति काफी बेहतर दर्ज की गई है। जिसके चलते इस सूची में इन दोनों राज्यों को शामिल नहीं किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी कोरोना टेस्ट पॉजिटिविटी रेट

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश 10 लाख लोगों पर कितने टेस्ट पॉजिटिव रेट (प्रतिशत में)
महाराष्ट्र 64,473 20.4
पुडुचेरी 1,30,513 18.2
केरल 57,009 17.8
नागालैंड 23,664 15.3
चंडीगढ़ 84,144 14.2
गोवा 2,00,598 13.0
कर्नाटक 1,04,490 11.1
आंध्र प्रदेश 1,32,898 11.1
लद्दाख 1,86,947 10.7
छत्तीसगढ़ 54,572 10.4
अरुणाचल प्रदेश 87,218 10.2
सिक्किम 62,925  8.5
पश्चिम बंगाल 40,378 8.3
दिल्ली 2,24,594 8.1
chat bot
आपका साथी