चंडीगढ़ में एक्टिवा पर जाली नंबर लगा घूम रहा युवक गिरफ्तार, सेक्टर-26 से की थी चोरी

चंडीगढ़ में एक युवक को चोरी की एक्टिवा पर जाली नंबर लगा घूमते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बापू धाम कॉलोनी के रहने वाले आदिल खान के रूप में हुई। यह एक्टिवा 7 अप्रैल को सेक्टर-26 थाना क्षेत्र से चोरी की थी।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:54 AM (IST)
चंडीगढ़ में एक्टिवा पर जाली नंबर लगा घूम रहा युवक गिरफ्तार, सेक्टर-26 से की थी चोरी
चंडीगढ़ में चोरी की एक्टिवा के साथ युवक को गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने एक युवक को चोरी की एक्टिवा पर जाली नंबर लगा घूमते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बापू धाम कॉलोनी के रहने वाले आदिल खान के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने यह एक्टिवा 7 अप्रैल को सेक्टर-26 थाना क्षेत्र से चोरी की थी।

जानकारी के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने संजय कॉलोनी स्थित पब्लिक टॉयलेट के पास से युवक को जाली नंबर एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान सेक्टर 26 बापूधाम कॉलोनी के रहने वाले आदिल खान के रूप में हुई है। आरोपित ने एक्टिवा पर सीएच-01 एफ-8580 नंबर लगा रखा था जबकि एक्टिवा का असल नंबर सीएच-01 एफ-8560 है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा उक्त एक्टिवा 7 अप्रैल 2021 को सेक्टर 26 थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रेन मार्केट से चोरी हुई थी। जिसकी चोरी की एफआईआर सेक्टर-26 थाने में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पेशेवर अपराधी है। उस पर पहले भी केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सेक्टर-11 में भी जाली नंबर बाइक के साथ एक गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार सेक्टर-11 थाना पुलिस टीम एरिया में चेकिंग कर रही थी। धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी के समीप लाइट प्वाइंट पर नाकाबंदी करके बाइक चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार युवक बिना हेलमेट के निकलने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे रोक बाइक के दस्तावेज दिखाने को बोला, जिसके बाद आरोपित युवक आनाकानी करने लगे। पुलिस कर्मियों ने बाइक का नंबर प्लेट चेक करवाया तो वह जाली निकला। बाइक चंडीगढ़ से चोरी होने के बाद आरोपितों तक पहुंचाई गई। बाइक पर पंजाब नंबर का फर्जी प्लेट लगा रखा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया था।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी