चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने पर्यावरण सप्ताह के उपलक्ष्य पर लगाए पौधे

चंडीगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में आम जामुन अमरूद आमला व अन्य फलों के पौधे चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा लगाया जाएंगे।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 02:07 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 02:07 PM (IST)
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने पर्यावरण सप्ताह के उपलक्ष्य पर लगाए पौधे
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने पर्यावरण सप्ताह के उपलक्ष्य पर लगाए पौधे

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दूबे ने वीरवार को सेक्टर-15 में पर्यावरण सप्ताह के उपलक्ष्य में फलों के पौधे लगाए। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल की धर्मपत्नी मधु बंसल भी उपस्थित थी। इस मौके पर दीपा दूबे ने बताया कि चंडीगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों में आम, जामुन, अमरूद, आमला व अन्य फलों के पौधे चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा लगाया जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह फलदार पौधे लगाने का कारण यह है कि आजकल फलों के पेड़ बहुत कम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान पर्यावरण के हालात में काफी सुधार हुआ है, लेकिन लॉकडाउन खुलते ही फिर सब पहले जैसा हो जाएगा, इसलिए जरूरी है कि हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें।

इस मौके पर मधु बंसल ने कहा कि दीपा दुबे और उनकी टीम बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। चंडीगढ़ के हर नागरिक को एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, जिससे आने वाले समय में पूरा चंडीगढ़ और हरा-भरा हो जाएगा। दीपा दुबे द्वारा चलाई गई यह मुहिम बहुत अच्छी और नेक है इससे पर्यावरण को बहुत लाभ होगा। पौधारोपण करते समय फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया।

ऑर्गेनिक शेयरिंग के संयोजक राहुल महाजन और प्रदीप रतन भी शामिल हुए। इस मौके पर चंडीगढ़ महिला कांग्रेस से ज्योति हंस, रमा शर्मा, नीलिमा शर्मा, पूजा, नीता, गीता, मीनू चौहान, सविता, सोनिया, भजन, माधवी, वार्ड नंबर 2 के अध्यक्ष जावेद अली,  उपाध्यक्ष विकी कनौजिया, मुकेश, राकेश, गुरलाल, मनु दुबे, रोहित यादव, दीपक, रूबल, रवि शाह, संजू, साहिल, उमेश, इकबाल आदि उपस्थित थे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी