चंडीगढ़ में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, बिना मास्क घूमने पर अब 500 के बजाय लगेगा 1000 रुपये जुर्माना

पंजाब में नाइट कर्फ्यू के बाद उम्मीद थी कि कई बड़े फैसले वीरवार को पंजाब राजभवन में होने वाली कोविड वार रूम मीटिंग में लिए जाएंगे। यूटी प्रशासन ने पहले ही मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स की नई गाइडलाइंस को लागू करने की घोषणा कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:26 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:34 PM (IST)
चंडीगढ़ में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, बिना मास्क घूमने पर अब 500 के बजाय लगेगा 1000 रुपये जुर्माना
कोरोना महामारी ने सर्दी बढ़ने के साथ ही विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा, हालांकि प्रशासन ने बिना मास्क घूमने पर सख्ती बढ़ाई है। अब मास्क के बगैर घूमने वालों पर 500 की बजाय एक हजार रुपए फाइन लगेगा। इसके साथ ही प्रशासन ने कोचिंग सेंटर्स को राहत दी है। एक दिसंबर से शहर के कोचिंग सेंटर्स को खोलने की अनुमति दे दी गई है।

कोरोना महामारी ने सर्दी बढ़ने के साथ ही विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। आपदा अब आपे से बाहर हो रही है। कई राज्य फिर से कर्फ्यू लगाने की घोषण कर चुके हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि पंजाब के बाद चंडीगढ़ में भी नाइट कर्फ्यू लगेगा। इससे पहले यूटी प्रशासन ने मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स की नई गाइडलाइंस को लागू करने की घोषणा कर चुका है। 

मार्केट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए फिर बदलेंगे नियम

अनलाक के तहत चंडीगढ़ में अब सभी मार्केट और संस्थान पहले की तरह सामान्य रूप से खुल रहे हैं। लेकिन अब कोरोना केस बढ़ने पर इसे रोकने के लिए फिर से भीड़ वाली मार्केट में सख्ती बढ़ाई जाएगी है। बसों, ट्रेन में फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क जैसे नियमों को खासतौर पर फोकस रहेगा। 

मास्क नहीं तो जुर्माना लगेगा मोटा

मास्क नहीं पहनने पर अभी तक 500 रुपये जुर्माना वसूल किया जाता है। लेकिन अब प्रशासन ने इसे बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया है। बता दें कि राष्टीय राजधानी दिल्ली में मास्क न पहनने का जुर्माना दो हजार तो हरियाणा ने एक हजार रुपये कर दिया है। चंडीगढ़ में भी इसे बढ़ा दिया गया है। 

किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली बस सर्विस बंद

वीरवार 26 नवंबर को कर्मचारी संगठनों और किसानों ने हड़ताल व आंदोलन की घोषण कर रखी है। किसानों ने दिल्ली पहुंचने का ऐलान कर रखा है। किसान संगठनों को रोकने के लिए दिल्ली के चारों तरफ बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। हरियाणा में किसानों को रास्ते में रोकने से रोड ब्लाक हो गए हैं। इस वजह से वीरवार को सीटीयू की बसें दिल्ली और हरियाणा के दूसरे शहरों को नहीं जाएंगी। हरियाणा रोडवेज की बसें भी चंडीगढ़ नहीं आएंगी और न ही रवाना होंगी। पंजाब की बस सर्विस भी रोक दी गई है। ऐसे में अगर आप बस या अपने निजी वाहन से भी दिल्ली की तरफ जाना या आना करना चाहते हैं तो इसे टाल दें। आप जाम में फंस सकते हैं।

chat bot
आपका साथी