Chandigarh Weekend Lockdown: मार्केट-ऑफिस रहे बंद, शहर के सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स व अंदरूनी क्षेत्रों में दिखी छूट

चंडीगढ़ में शनिवार को सभी मार्केट और ऑफिस बंद रहे लेकिन सड़कों पर गाड़ियों की भरमार नजर आई। वहीं चंडीगढ़ से सटे हरियाणा और पंजाब सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर चेकिंग और सख्ती नजर नहीं आई। इसी तरह शहर के अंदर भी वाहन सवारों को घूमने की पूरी छूट रही।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:52 PM (IST)
Chandigarh Weekend Lockdown: मार्केट-ऑफिस रहे बंद, शहर के सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स व अंदरूनी क्षेत्रों में दिखी छूट
चंडीगढ़ में शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन का मिला-जुला असर देखने को मिला। सांकेतिक फोटो

चंडीगढ़, [कुलदीप शुक्ला]। शहर में यूके कोविड स्ट्रेन की दस्तक के बाद प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन लगा दिया है। शनिवार को पहले दिन इसका मिलाजुला असर दिखाई दिया। कोरोना नियमों को लेकर पहले से लापरवाही करने वाली गैर जिम्मेदार पब्लिक पर लाकडाउन सफल बनाने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग ने छोड़ दी थी। शनिवार को सभी मार्केट और ऑफिस बंद रहे लेकिन सड़कों पर गाड़ियों की भरमार नजर आई। वहीं, चंडीगढ़ से सटे हरियाणा और पंजाब सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर चेकिंग और सख्ती नजर नहीं आई। इसी तरह शहर के अंदर भी वाहन सवारों को घूमने की पूरी छूट रही। 

प्रशासन के आदेशानुसार शनिवार और रविवार को लोगों को सार्वजनिक स्थानों, कार्यक्रमों व अन्य इवेंट्स में जाने की मनाही रहेगी। पंजाब राजभवन में आयोजित कोविड-19 वॉर रूम मीटिंग में प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने अधिकारियों से चर्चा के बाद यह फैसला लिया है। चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी चीजें बंद रहेंगी।

मार्केट, मॉल व जिम रहेंगे बंद

रॉक गार्डन, सुखना लेक जैसे पर्यटन स्थलों को बंद करने का पहले ही फैसला लिया जा चुका है। सभी मार्केट, मॉल, जिम, क्लब भी शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को प्रशासन की टीमें संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए हरसंभव कोशिश करेंगी। इसके लिए संक्रमित एरिया में स्क्रीनिंग से लेकर वैक्सीनेशन कैंपेन पर जोर दिया जाएगा। पुलिस वीकेंड लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए नाकेबंदी करेगी।

chat bot
आपका साथी