Chandigarh Weather: 10 साल में फरवरी में बुधवार रहा सबसे गर्म दिन, अगले दो दिन बदलेगा मौसम

शहर में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के चलते 26 और 27 को चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है। लेकिन इससे पहले बीते दस वर्षों की बात करें तो फरवरी में बुधवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। तापमान 31.1 डिग्री पहुंच गया था।

By Ankesh KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:58 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:58 PM (IST)
Chandigarh Weather: 10 साल में फरवरी में बुधवार रहा सबसे गर्म दिन, अगले दो दिन बदलेगा मौसम
10 साल में फरवरी में बुधवार रहा सबसे गर्म दिन, अगले दो दिन बदलेगा मौसम

चंडीगढ़, जेएनएन। मौसम विभाग ने 25 फरवरी से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। वहीं, शुक्रवार से अगले दो दिन शहर में बारिश के आसार भी बन रहे हैं। लेकिन इससे पहले बुधवार को शहर का तापमान 31.1 डिग्री पहुंच गया था। बीते दस वर्षों की बात करें तो फरवरी माह में बुधवार का दिन सबसे ज्यादा गर्म रहा। जहां एक और गर्मी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं, वीरवार को दोपहर 12 बजे तक शहर का तापमान 28 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के निदेशक सुंरेंद्र पाल  ने बताया कहा कि हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट है, जिसका असर शहर पर भी पड़ेगा। हिमाचल के नजदीक होने की वजह से चंडीगढ़ के मौसम पर इसका असर स्वाभाविक है। वहीं, इससे एक बार फिर कोहरा पड़ेगा और ठंड बढ़ेगी और वीरवार शाम से चंडीगढ़ में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो जाएगा। इसके चलते 26 और 27 को चंडीगढ़ में बारिश हो सकती है।

चंडीगढ़ की बात करें तो शहर में 26 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देगा। इससे हल्की बारिश के आसार हैं। इससे दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। वहीं, रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मार्च के पहले हफ्ते तक सुबह और देर शाम को थोड़ी ठंड रहेगी।

इसके बाद तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा रहा। मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

chat bot
आपका साथी