Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पार्कों में सैर करने निकले लोग

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में शुक्रवार रात हल्की बारिश होने से शहर का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम में बदलाव की वजह से इसका तापमान पर कुछ खास असर नहीं हुआ और शनिवार को शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:54 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:54 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पार्कों में सैर करने निकले लोग
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में शुक्रवार रात हल्की बारिश होने से शहर का मौसम सुहावना हो गया है।

चंडीगढ़, वैभव शर्मा। पिछले कुछ दिनों से शहर में जबरदस्त गर्मी का आलम चल रहा था। फरवरी में ही लोगों को जून-जुलाई की गर्मी का एहसास हो रहा था। लेकिन बीती रात शहर में हल्की बारिश होती रही जिस वजह से शनिवार सुबह का मौसम थोड़ा सुहावना रहा। मौसम में बदलाव की वजह से इसका तापमान पर कुछ खास असर नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम साथ ही रहेगा, वहीं शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश और कई जगह पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। शहर का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है।

यह भी पढ़ें -   CoronaVirus: पंजाब में कोविड-19 फिर बरपाने लगा कहर, एक ही दिन में16 की मौत, 628 पाजिटिव

बारिश से लोगों को मिली कुछ राहत

बेशक शहर में हल्की बारिश हुई हो लेकिन इस बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले दो दिनों से शहर में पड़ रही भीषण गर्मी ने 10 साल के रिकार्ड तोड़े हैं जिस वजह से लोग बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। शुक्रवार रात को हल्की हल्की बारिश होती है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। 

यह भी पढ़ें - मोहाली में अगले सप्ताह से शुरू हो जाएंगे विकास कार्य, चुनाव के चलते धीमी पड़ गई थी रफ्तार

मौसम बना रहेगा सुहावना

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान में बादल और सूरज के बीच आंख मिचोनी का खेल चलता रहेगा। हालांकि इस दौरान तापमान के 30 डिग्री तक जाने की उम्मीद है। गौर हो कि पिछले कुछ दिनों से शहर का गर्मी काफी बढ़ गई थी। गर्मी का आलम इस कदर बढ़ गया था कि लोगों ने गर्म कपड़े पहनने भी छोड़ दिए थे और लोगों का दोपहर को धूप में  बैठना भी मुश्किल हो गया था। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी