Chandigarh Weather Update : मौसम में आया बदलाव, दिन में अब हल्की ठंडक का एहसास; लोगों ने अपने कूलर-एसी किए बंद

शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग इस मौसम का आनंद शहर के पार्कों और सुखना लेक पर दिखाई दे रहे हैं। शहर की सड़कों पर भी वाहनों की भी संख्या ज्यादा देखाई दे रही है। शहर के बाजारों की रौनकें भी बढ़ गई हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:42 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 12:42 PM (IST)
Chandigarh Weather Update : मौसम में आया बदलाव, दिन में अब हल्की ठंडक का एहसास; लोगों ने अपने कूलर-एसी किए बंद
अगले तीन दिनों में बारिश होने के आसार कम हैं। मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर के मौसम में अब बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां लोग दिन में उमस से बेहाल दिखाई देते थे, वहीं अब दिन का मौसम भी सुहावना बना हुआ है और लोग इस मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग इस मौसम का आनंद शहर के पार्कों और सुखना लेक पर दिखाई दे रहे हैं। शहर की सड़कों पर भी वाहनों की भी संख्या ज्यादा देखाई दे रही है। शहर के बाजारों की रौनकें भी बढ़ गई हैं।

वहीं मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी अगले दो से तीन दिनों में बारिश होने के आसार कम हैं। वहीं मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और ठंडक बढ़ सकती है और लोगों को उमस से राहत मिल सकती है। मौसम में बदलाव होने के चलते लोगों ने अपने घरों और दुकानों में लगे कूलर और एसी को बंद कर दिया है।

इससे पहले शहर का तापमान 30 डिग्री पहुंच रहा था। सुबह से ही शहर में तेज धूप के साथ उमस लोगों को बेहाल कर रही थी। लोग अपने घरों में एसी और कूलर के आगे बैठकर लोग ठंडक का एहसास ले रहे थे। उमस की वजह से लोग सुबह के समय शहर के पार्कों और सुखना लेक पर भी कम ही दिखाई दिए। शहर की सड़कें भी सूनी पड़ी, तो वहीं बाजारों की रौनकें भी गायब रही। इस बीच हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हुई अचानक बर्फबारी से चंडीगढ़ में भी मौसम ने करवट ली है और तापमान के गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने भी राहत की सांस ली है।

chat bot
आपका साथी