Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़वासियों को आज भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, दोपहर को चलेगी लू

चंडीगढ़ में इस सप्ताह गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम हो गया है जिसके चलते शहर में अब आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने शहर का तापमान 39 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 09:41 AM (IST) Updated:Tue, 25 May 2021 09:41 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़वासियों को आज भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, दोपहर को चलेगी लू
चंडीगढ़ में आज दिनभर तेज धूप निकलेगी।

चंडीगढ़, जेएनएन। आज भी चंडीगढ़वासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर को लू भी चल सकती है। जिसके लिए शहर वासियों को एहतियात बरतने की जरूरत है। आज पूरा दिन शहर में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं इस सप्ताह गर्मी लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार शहर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम हो गया है जिसके चलते शहर में अब आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। मौसम विभाग ने शहर का तापमान 39 डिग्री तक जाने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहरवासियों को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही हैं।

इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। पिछले दिनों में शहर के दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही थी। जबकि सोमवार को तापमान केवल एक डिग्री ही गिरा। जहां एक और दिन में तापमान कम रह रहा है, वही दूसरी ओर राते अभी भी ठंडी हैं। रात के समय में तापमान में दो डिग्री की गिरावट देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि इस माह अभी तक गर्मी का प्रकोप ज्यादा देखने को नहीं मिला था, वहीं इस माह में शेष सात दिनों में तापमान मई में गर्मी का रिकार्ड ताेड़ सकता है। वहीं हरियाणा के कुछ हिस्सों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेगी। खबर लिखे जाने तक शहर में धूप निकली हुई है और तापमान 28 डिग्री है।

यह रहेगा इस सप्ताह शहर का मौसम

- मंगलवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

- बुधवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

- वीरवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

- शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

- शनिवार को आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

- रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी