Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़वासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम, 24 से 48 घंटों में हो सकती है बारिश

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़वासियों को आज भी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। दोपहर के बाद उमस और चिपचिपाती गर्मी का दौर जमकर चलेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:31 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:53 AM (IST)
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़वासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार कम, 24 से 48 घंटों में हो सकती है बारिश
चंडीगढ़ में सुबह से ही निकली तेज धूप।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़वासियों को आज भी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है। आज सुबह से ही लोगों को चिपचिपाती और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं शाम के समय बादल छाने से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। पिछले 5 दिनों से शाम के समय बादल तो छा रही है लेकिन बारिश नहीं हो रही। बादल छाने और हवाओं के चलने से रात का मौसम तो थोड़ा सुहावना हो रहा है लेकिन दिन के समय में गर्मी से लोग बेहाल हैं। आज भी सुबह 7 बजे से लेकर 8 बजे तक का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पास है। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शहरवासियों को दिन के समय गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर के बाद उमस और चिपचिपाती गर्मी का दौर जमकर चलेगा। शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और बादल छाने के साथ हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटे के बीच बारिश होने की संभावना है। खबर लिखे जाने तक शहर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है और तेज धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार शहर में मानसून ने 13 जून को दस्तक दी थी लेकिन उसके बाद निरंतर रूप से मानसून कमजोर पड़ता गया  है। आलम यह है कि बादल तो छा रहे है लेकिन बिना बरसात किए ही लौट रहे हैं।

chat bot
आपका साथी