Chandigarh Weather Update: शहवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट

Chandigarh Weather Update बीते दिनों से उमस और चिपचिपाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। लेकिन अब जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:31 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:31 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: शहवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट
शहर में आज हल्के बादल छाए हुए हैं और धूप भी निकली हुई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। शहरवासियों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है। पिछले कुछ दिनों से उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान शहरवासियों काे अगले 24 से 36 घंटे में राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने दावा किया है कि अरब सागर से दक्षिणी हवाएं और बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ हवाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। रविवार सुबह से ही आसमान में हल्के बादल मंडरा रहे हैं। वहीं, धूप भी निकल आइ है। उमस और गर्मी की वजह से सुबह नौ बजे तापमान 32 डिग्री पहुंच गया है। शनिवार काे भी दिन में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री तक पहुंच गया था।

मौसम विभाग ने 26 से 29 जुलाई को भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ के साथ  पंजाब, हरियाणा में  भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने  नगर निगम, बिजली और वाटर सप्लाई विभाग को निर्देश दिए हैं कि वह आपातकालीन स्थिति के तैयार रहें। इसके अलावा लोगों को भी निर्देश हैं कि वह मौसम को देखकर ही घरों से बाहर निकलें। नदी, नालों  व निचले स्थानों पर जाने से बचें। बारिश की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था  बिगड़ सकती है इसलिए फ्लाइट या ट्रेन पकड़ने के लिए समय से पहले घर से निकलें।

वहीं, बात करें पहाड़ी क्षेत्रों की तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों मॉनसून ने जोर पकड़ रखा है। वहां दो नदियां नाले उफान पर हैं। लैंड स्लाइड जैसी घटनाओं की खबरें भी आ रही हैं। शहर में सोमवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी एक्टिव हाे रहा है। इसके चलते अगले तीन दिन तेज हवाओं के साथ सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हाेने की संभावना है। बीते कुछ दिनों से शहरवासी गर्मी से परेशान हैं। दिन के साथ रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

chat bot
आपका साथी