Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह सुबह बरसे बदरा, मौसम हुआ औसम, एक घंटा बारिश से लुढ़का पारा

आधी रात बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया था जिसके चलते सुबह करीब साढ़े पांच बजे हल्की बुंदाबांदी शुरू हुई। करीब छह बजे बारिश शुरू हुई और चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी के कुछ इलाकों में बारिश की फुव्वारों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई।

By Ankesh ThakurEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 07:05 AM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 07:05 AM (IST)
Chandigarh Weather: चंडीगढ़ में सुबह सुबह बरसे बदरा, मौसम हुआ औसम, एक घंटा बारिश से लुढ़का पारा
चंडीगढ़ में सुबह छह बजे से बारिश शुरू हो गई थी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में आज सुबह करीब 6 बजे बारिश शुरू हुई और करीब आधा घंटा बदरा खूब बरसे। आधी रात बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया था, जिसके चलते सुबह करीब साढ़े पांच बजे हल्की बुंदाबांदी शुरू हुई। करीब छह बजे बारिश शुरू हुई और चंडीगढ़ समेत ट्राईसिटी के कुछ इलाकों में बारिश की फुव्वारों ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। चंडीगढ़ के सेक्टर-43, 38, 12, 14, गांव खुड्डा लाहौरा सहित नयागांव में भी सुबह सुबह अच्छी बारिश हुई है। बारिश के चलते सुबह की सैर करने निकले लोगों को वापस घरों की तरफ लौटना पड़ा।

मौसम विभाग की मानें तो आज शहर में मौसम ठंडा बना रहेगा। वहीं, बीते कल भी सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए और धूप निकलने से शहरवासियों को चिपचिपाती गर्मी और उमस ने दिनभर बेहाल किया। वहीं, बीते 3-4 दिन से शहरवासी गर्मी और उमस से परेशान हो रहे थे, लेकिन शनिवार सुबह हुई बारिश ने कुछ हद तक लोगों को राहत पहुंचाई है। वहीं, रात के तापमान में गिरावट जारी है और रात में मौसम में ठंडक बनी हुई है। इसकी मुख्य वजह पहाड़ों में हो रही लगातार बारिश भी है। बता दें कि पहाड़ी क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मुसलाधार बारिश हो रही है, जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

पंजाब और हरियाणा पर भी इस समय मानसून मेहरबान है। इन दोनों राज्यों के कुछ जिलों में तेज बारिश हो रही है। दोनों राज्यों में पिछले सप्ताह से कई ऐसे जिले हैं जहां अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। चंडीगढ़ में इस साल मानसून सीजन में सामान्य से 39 फीसद बारिश कम हुई है। जबकि पिछले वर्ष मानसून में अच्छी बारिश हुई थी। वहीं, आने वाले दिनों में भी विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

chat bot
आपका साथी