Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में दिन भर चलेगा बारिश का दौर, तापमान में आएगी गिरावट

Chandigarh Weather Update शहर में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। रात से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे जिसके बाद देर रात 200 बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। शुक्रवार दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:36 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:36 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में दिन भर चलेगा बारिश का दौर, तापमान में आएगी गिरावट
Chandigarh Weather Update: शहर में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। रात से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे, जिसके बाद देर रात 2:00 बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। शुक्रवार दिन की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई। बारिश की वजह से सुबह के समय तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। बारिश होने से लोगों ने कहीं न कहीं राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरा दिन मौसम खराब रहेगा बारिश का दौर यूं ही चलता रहेगा। शहर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें 4 डिग्री तापमान की गिरावट देखने को मिली। बीते वीरवार को शहर के अधिकतम तापमान में 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली।

बारिश होने की वजह मौसम विभाग में वेस्टर्न डिस्टरबेंस को बताया है। शहर में 2 दिनों तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट रहेगा जिस वजह से शहर के मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना है। अप्रैल के महीने के लगभग तीन हफ्ते निकलने वाले हैं, लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानों में वेस्टर्न डिस्टबेंस के चलते हुई बूंदाबांदी के चलते रातें अभी भी ठंडी चल रही हैं। मौसम विभाग ने फिर दावा किया है कि आज दोपहर बाद फिर मौसम बदल सकता है।

आने वाले 3 दिनों में शहर का मौसम खुशगवार रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। लेकिन हरियाणा और पंजाब राज्य के साथ चंडीगढ़ के लिए चेतावनी जारी करते हुए मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि आने वाले 36 घंटों में पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं।

chat bot
आपका साथी