Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से मिली राहत

Chandigarh Weather Update चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहने वाला है। पिछले तीन दिनों से शहर में हुई बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। वीरवार सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 07:43 AM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 07:43 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, ठंडी हवाएं चलने से गर्मी से मिली राहत
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहने वाला है।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहने वाला है। पिछले तीन दिनों से शहर में हुई बारिश की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दूसरे दिनों के मुकाबले में आज मौसम ज्यादा ठंडा रहा। वीरवार सुबह की शुरुआत ठंड के साथ हुई। शहर में हुई बारिश की वजह से जहां एक और तापमान पर इसका असर पड़ा है, वही सुबह और रात को ठंड लगने लगी है। वीरवार को शहर वासियों को गर्मी से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही ठंडी हवाओं का दौर भी चलेगा। वीरवार को शहर का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और आसमान साफ है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब कमजोर पड़ गया है। जिस वजह से आने वाले कुछ दिनों तक शहर में बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान सामान्य रहने वाला है। बारिश होने की वजह से शहर के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

सेहत विभाग के विशेषज्ञों ने कहा कि आने वाली व जाने ठंड हमेशा सेहत खराब करने वाली होती है। इसलिए इस मौसम में हमें खुद को बचाकर रखना चाहिए और पूरे कपड़े पहनकर रखना है। ऐसे मौसम मे जुकाम व खांसी अकसर हो जाती है, इसलिए हम सभी को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं, कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना के मामले बढ़ने का मुख्य कारण लोगों की ओर से कोरोना को हल्के में लेना है। इसलिए हमें घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करना चाहिए और बाजारों में शारीरिक दूरी का खास ध्यान रखना चाहिए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी