Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश ने बदला मौसम, सुबह आसमान में छाए हल्के बादल

Chandigarh Weather Update शहर में 24 घंटे में हुई बारिश का असर रविवार सुबह देखने को मिला और रविवार सुबह हल्की ठंड महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ ही रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:54 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:54 AM (IST)
Chandigarh Weather Update: चंडीगढ़ में बारिश ने बदला मौसम, सुबह आसमान में छाए हल्के बादल
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ ही रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

चंडीगढ़, वैभव शर्मा। शहर में बीते 24 घंटे में हुई बारिश का असर रविवार सुबह मौसम पर पड़ा। जहां एक और बीते पांच दिनों से सुबह की शुरुआत धूप से हो रही थी। वहीं, रविवार को सुबह के समय हल्की ठंड महसूस की गई। आसमान में भी काले बादल छाए हुए है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम साफ ही रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें -   Chandigarh CoronaVirus Updateः चंडीगढ़ में काेराेना की रफ्तार बढ़ी, 60 और मरीज मिले संक्रमित

रविवार को शहर में बारिश होने की संभावना जताई है लेकिन आसमान में काले बादल जरूर छाए रहेंगे। इसकी वजह से लोगों को ज्यादा गर्मी का एहसास नहीं होगा। रविवार सुबह शहर का तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में शहर में 3.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शहर का तापमान बढ़ेगा, जिसकी वजह से गर्मी का प्रकोप भी ज्यादा होगा।

यह भी पढ़ें -  चंडीगढ़ में छह केसों में भगोड़ा चढ़ा पुलिस के हत्थे, 10 मार्च तक न्यायायिक हिरासत में भेजा

अगले 24 घंटों में पंजाब में आंधी चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ विभाग ने पंजाब में चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यहां आंधी चल सकती है। उसके बाद पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में मौसम साफ रहने के साथ तापमान में इजाफा होने की संभावना भी जताई गई है।

रात फिर हो रही ठंडी

शहर में बारिश होने के बाद इसका असर एक बार फिर से रात के तापमान पर पड़ा। जहां बीते कुछ दिनों में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया था। वहीं शनिवार रात का तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी